मार्च 5, 2025 6:07 अपराह्न

printer

सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रो. एस.पी. सिंह बघेल

पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कहा है कि सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन में पंचायती राज मंत्रालय की आदर्श महिला-हितैषी ग्राम पंचायत पहल का शुभारंभ करते हुए उन्होंने पंचायतों की कार्यशैली पर प्रकाश डाला और सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपने काम में मानकों का पालन करने का आग्रह किया।

 

इस अवसर पर केन्‍द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सरकार ने विकास की अवधारणा को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं के नेतृत्व में विकास सरकार का मुख्य फोकस है, जो 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देगा।

 

    आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए गोवा में जिला पंचायत सदस्य अनीता थोरा ने पंचायतों को समर्थन देने के लिए सरकार की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज की कार्यशाला सभी पंचायत सदस्यों का मार्गदर्शन करेगी।

 

    बिहार की एक प्रतिभागी प्रज्ञा कुमारी ने कहा कि वह अपनी पंचायत में महिलाओं को वित्तीय प्रशिक्षण दे रही हैं और इसके परिणामस्वरूप, क्षेत्र की महिलाएं वित्तीय रूप से साक्षर हो गई हैं।

 

    विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने दिन भर चले इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।