मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 5, 2025 9:06 अपराह्न

printer

सरकार भारत को वैश्विक नवाचार केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्धः डॉ0 जितेंद्र सिंह

केंद्रीय विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि सरकार भारत को वैश्विक नवाचार केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। “नवाचार में निवेश” पर बजट-पश्चात वेबिनार 2025 के समापन सत्र में डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने यह बात कही। उन्‍होंने बताया कि केंद्रीय बजट में अनुसंधान, विकास और नवाचार के लिए 20 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

 

डॉ. सिंह ने कहा कि यह अत्याधुनिक अनुसंधान और तकनीकी प्रगति विशेष रूप से डीप-टेक क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में स्टार्टअप्स में भारत तीसरे स्‍थान पर रहा है।

 

डॉ. सिंह ने बताया कि भारत ने नवाचार में महत्वपूर्ण प्रगति की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की कृषि सुरक्षा को भी बढ़ावा मिल रहा है। डॉ. सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि इन पहलों से देश का नवाचार, सेमीकंडक्टर विनिर्माण, ए आई, फाइव जी और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला