केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज युवाओं और छात्रों से देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सिकंदराबाद में केंद्रीय विद्यालय संगठन के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर के तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता पर्व का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कहा कि उन्होंने कहा कि प्रत्येक केन्द्रीय विद्यालय वास्तव में एक “लघु भारत” है जो जीवंत है और संभावनाओं से भरा हुआ है। केन्द्रीय विद्यालय न केवल शिक्षा प्रदान कर रहे हैं बल्कि राष्ट्रीय एकता की भावना का पोषण भी कर रहे हैं।
श्री रेड्डी ने रेखांकित किया कि देश की सदियों पुरानी सभ्यता ने दुनिया को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है जो कई लोगों के लिए विश्वगुरु और मार्गदर्शन के रूप में कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता पर्व के हिस्से के रूप में, देश की समृद्ध सांस्कृतिक और भाषाओं की विविधता का जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत, मतभेदों के बावजूद एक साथ आने, विभिन्न समुदायों, संस्कृतियों और परंपराओं के बीच सम्मान और समझ पैदा करने की क्षमता में निहित है। इस अवसर पर 25 क्षेत्रीय केन्द्रीय विद्यालयों के लगभग एक हजार छात्र शामिल हुए।
राष्ट्रीय एकता पर्व का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति और कला के प्रति प्रशंसा को बढ़ावा देना है।