मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 25, 2024 7:41 अपराह्न

printer

वर्ष 2004-2024 के बीच चार लाख 40 हजार कर्मचारी भर्ती किए गएः अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि पिछले दशक में पांच लाख रेल कर्मचारी भर्ती किए गए थे, जबकि वर्ष 2004-2024 के बीच चार लाख 40 हजार कर्मचारी भर्ती किए गए। उन्‍होंने यह भी बताया कि यह पहली बार है जब रेल विभाग ने भर्ती के लिए एक वार्षिक कैलेंडर तैयार की है।

 

श्री वैष्‍णव आज नागपुर में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति रेल कर्मचारी संघ के राष्‍ट्रीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। नागपुर के अजानी रेलवे ग्राउंड में इस अधिवेशन का आयोजन किया गया है।

 

    इस संगठन के अध्‍यक्ष बी.एल. भैरवा, मध्‍य रेलवे के महाप्रबंधक धर्मवीर मीणा, दक्षिण पूर्व मध्‍य रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती नीनू इस अवसर पर उपस्थित थी।

 

    कल संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्‍य में श्री वैष्‍णव ने मोदी सरकार के लिए संविधान के महत्‍व को उजागर किया। उन्‍होंने कहा कि संविधान पुस्‍तक को केवल दिखलाने और लहराने से संविधान का सम्‍मान नही है बल्कि संसद में प्रवेश करते समय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का संविधान के सामने नतमस्‍तक होना वास्‍तव में उसका सम्‍मान है।

 

    श्री वैष्‍णव ने यह भी जानकारी दी कि रेल विभाग ने सुधार किए गए हैं और विशेष तथा आम यात्री कोचों का उत्‍पादन जारी है। करीब 12 हजार जनरल कोच तैयार किए जा रहे हैं। इस अवसर पर रेल मंत्री ने अखिल भारतीय अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति रेल कर्मचारी संघ का स्‍मृति पुस्‍तक का विमोचन भी किया।

 

    नागपुर की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान श्री वैष्णव ने दीक्षाभूमि नागपुर में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के केंद्रीय स्मारक पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

    दो दिवसीय यह अधिवेशन कल संविधान दिवस के अवसर पर सम्‍पन्‍न हो जाएगा।