दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को आज जेल से रिहा कर दिया गया। सियोल की एक अदालत ने एक दिन पहले उनकी गिरफ़्तारी रद्द कर दी थी। श्री यून सुक येओल पर अब हिरासत में लिए बिना विद्रोह का मुकदमा चलाया जाएगा।
श्री यून ने पिछले वर्ष तीन दिसंबर को मार्शल लॉ लागू करने का आदेश पारित किया था, जिसने देश को राजनीतिक उथल-पुथल में डाल दिया था। विपक्ष द्वारा नियंत्रित नेशनल असेंबली ने अलग से उन पर महाभियोग चलाने के लिए मतदान किया, जिसके बाद उन्हें पद से निलंबित कर दिया गया।
बाद में, मार्शल लॉ के आदेश के लिए उन्हें जनवरी में गिरफ़्तार किया गया था।