जुलाई 14, 2024 10:23 पूर्वाह्न

printer

गैर-कानूनी विवाह मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी बरी

 

 

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को गैर-कानूनी विवाह मामले में बरी कर दिया है। अदालत ने गैर-इस्लामिक विवाह संबंधी सभी आरोपों को खारिज कर दिया। याचिका में, इमरान और बुशरा के निकाह की कानूनी वैधता को चुनौती दी गई थी।

 

इस बीच, गैर-इस्लामिक निकाह मामले में अदालत से बरी होने के तुरंत बाद नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो ने इमरान को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। इमरान अगस्त-2023 से ही जेल में हैं।