आज देश के विभिन्न भागों में ईद-उल-फितर का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद को रमजान के पवित्र महीने के समापन का प्रतीक भी माना जाता है।
दिल्ली के जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और शाही ईदगाह में नमाज अदा की गई। इस अवसर पर नमाज का नेतृत्व करने वाले इमामों ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की और देश की प्रगति और समृद्धि के लिए दुआ की।
ईद को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।