भारत से बांग्लादेश को डीजल आपूर्ति नियमित ऊर्जा व्यापार का हिस्सा: सरकारी सूत्र

सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारत से बांग्लादेश को डीजल की आपूर्ति दोनों देशों के बीच चल रहे नियमित ऊर्जा व्यापार का हिस्सा है। भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन 2017 में शुरू हुई थी। सूत्रों ने बताया कि यह पाइपलाइन असम की नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड से बांग्लादेश को व्यावसायिक आधार पर डीजल की आपूर्ति कर रही है। सूत्रों ने बताया कि देश में ईंधन की उपलब्धता पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला