नवम्बर 19, 2025 1:01 अपराह्न

printer

प्रवासी समुदाय भारत की वैश्विक उपस्थिति को मज़बूत करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं: डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

केंद्रीय संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने प्रवासी भारतीय समुदाय के युवा सदस्यों से अपनी दोहरी पहचान पर गर्व करने को कहा। उन्होंने कहा कि उन्हें आधुनिक और बहुसांस्कृतिक दृष्टिकोण अपनाते हुए भारत के प्राचीन ज्ञान से जुड़े रहना चाहिए।

अज़रबैजान की राजधानी बाकू में भारतीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रवासी समुदाय भारत की वैश्विक उपस्थिति को मज़बूत करने और उसके भविष्य को आकार देने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. पेम्मासानी ने समुदाय की एकता की प्रशंसा की। उन्होंने भारतीय अज़रबैजान संघ, अज़रबैजान तेलुगु संघ, बाकू तमिल संघम और अज़रबैजान के भारतीय छात्र संघ जैसे सांस्कृतिक और छात्र समूहों की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ये संगठन घर से दूर रहते हुए भी सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत बनाए रखते हैं।