दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बडे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कई राज्यों से पाँच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आज नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में स्पेशल सेल के अपर पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि आरोपियों को दिल्ली, झारखंड, तेलंगाना और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के पास से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस-आई.ई.डी. बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। श्री कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच है।
Site Admin | सितम्बर 11, 2025 7:29 अपराह्न | Delhi Police Special Cell
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बडे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया
