जुलाई 18, 2025 8:42 अपराह्न

printer

दिल्ली के मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने की नशामुक्ति अभियान की समीक्षा बैठक

दिल्‍ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने आज उत्तर दिल्ली जिले में नशामुक्ति अभियान की प्रगति और रणनीति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि नशे पर नियंत्रण का सबसे प्रभावी तरीका है।

 

समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने नशे की रोकथाम और नशामुक्ति में महिलाओं की भागीदारी का उल्‍लेख करते हुए कहा कि महिलाएं इस अभियान से जुड़कर पारिवारिक तथा समुदायिक स्तर पर जागरूकता को नई दिशा दे सकती है।

 

वहीं, जनभागीदारी पर श्री सिंह ने कहा कि नशे पर नियंत्रण के लिए केवल कानून का ही नहीं, समाज का सहयोग भी आवश्यक है। उन्‍होंने बताया कि नशे के हॉट स्पॉट क्षेत्रों में बीट अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा गया है।

 

साथ ही, पुलिस से चयनित डार्क स्पॉट्स की सूची साझा करने तथा वहां सघन निगरानी के निर्देश दिए गए हैं ताकि जागरूकता अभियानों को प्रभावी ढंग से चलाया जाए। श्री सिंह ने स्कूल-कॉलेज परिसरों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने पर भी बल दिया।