दिल्ली के किसानों ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। बाद में श्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ, राष्ट्रीय राजधानी में किसानों को नहीं मिल पा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को अधिक कीमत पर बिजली मिल रही है। श्री चौहान ने केंद्र सरकार की विभिन्न किसान कल्याण योजनाओं को दिल्ली में लागू करने का, दिल्ली सरकार से आग्रह किया।
दिल्ली के किसान भाइयों से आवास पर मुलाकात हुई। किसान भाइयों ने बताया कि कैसे केंद्र की कृषि और किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं का फायदा दिल्ली के किसान नही उठा पा रहे। pic.twitter.com/KLUFpdHqaM
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 7, 2025