रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून ने आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने प्रशिक्षण, नियमित सैन्य अभ्यास और रक्षा परियोजनाओं सहित द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की।
मालदीव के रक्षा मंत्री भारत की तीन दिन की यात्रा पर हैं। इस दौरान वे गोवा और मुंबई भी जाएंगे।
मालदीव भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति में एक विशेष स्थान रखता है। इसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि लाना है। दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र में रक्षा और सुरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।