जाने-माने उद्योगपति और समाजसेवी रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए मुम्बई के राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केन्द्र में लोगों का तांँता लगा हुआ है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य लोगों ने जाने-माने उद्योगपति और समाजसेवी रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।