स्लोवाकिया में कॉन्स्टेंटाइन द फिलॉसॉफर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। राष्ट्रपति को सार्वजनिक सेवा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा बदलाव का एक साधन है।
उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी नीतियों के केंद्र में शिक्षा को रखा है। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलिग्रिनी ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु की यात्रा दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।