जनवरी 17, 2025 7:59 अपराह्न

printer

दिल्ली के विभिन्‍न-हिस्‍सों में ठंड जारी, 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में ठंड जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान आठ दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

 

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

 

वहीं, कल का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।