जून 20, 2025 9:52 अपराह्न

printer

जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बहराइच के कतर्नियाघाट में घड़ियाल प्रजाति संरक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज बहराइच के कतर्नियाघाट में गेरुआ नदी में घड़ियाल के बच्चे छोड़ कर घड़ियाल प्रजाति संरक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वन एवं वन्यजीव इस धरती की प्राकृतिक धरोहर हैं।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए वैज्ञानिक उपाय अपनाने होंगे। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्रांस गेरुआ स्थित घड़ियाल प्रजनन केंद्र का भी निरीक्षण किया और संरक्षण कार्यों की समीक्षा की।