मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में सरकारी विद्यालयों के बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस अवसर पर उन्होंने दिल्लीवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि बच्चे दिल्ली के भविष्य हैं और उस भविष्य की रक्षा हम सबकी ज़िम्मेदारी है।
Site Admin | अगस्त 7, 2025 7:43 अपराह्न
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार
