अगस्त 14, 2025 1:29 अपराह्न

printer

जनहित से जुड़े कामों को समय से पूरा करने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया जोर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री फिलहाल अपने पिता शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म के लिए अपने पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में हैं । बावजूद इसके राज्य के विकास और प्रशासनिक कार्यों का भी निपटारा कर रहे हैं।

 

 

मुख्यमंत्री सोरेन ने कल अपने गांव के विभिन्न इलाकों का पैदल भ्रमण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांवों के विकास से ही राज्य सशक्त बनेगा।