मई 13, 2025 3:47 अपराह्न

printer

भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं

भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त हो जायेगा।

 

    उन्होंने 10 नवंबर, 2024 को पदभार ग्रहण किया था और छह महीने तक भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होंगे।

 

    न्यायमूर्ति खन्ना ने औपचारिक रूप से सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई के नाम की अपने उत्तराधिकारी के रूप में सिफारिस की है।

 

यह अनुशंसा केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय को की गई थी और राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद न्यायमूर्ति गवई भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला