रसायन और पेट्रो केमिकल्स सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा ने आज नई दिल्ली में प्लास्टिक का पुन: उपयोग और स्थिरता पर चार दिवसीय वैश्विक सम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
यह कार्यक्रम उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, स्टार्ट-अप और पर्यावरण विशेषज्ञों के लिए अपने विचार साझा करने का एक मंच है। प्लास्टिक के पुन: उपयोग का उद्योग वर्ष 2033 तक छह अरब 90 करोड़ डॉलर तक बढ़ने की संभावना है।