मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 9, 2025 8:03 अपराह्न

printer

केंद्र ने सभी राज्यों से आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा प्रमुखों को आपातकालीन खरीद का अधिकार देने को कहा

केंद्र ने सभी राज्यों से आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा प्रमुखों को आपातकालीन खरीद का अधिकार देने को कहा है। अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड के महानिदेशक विवेक श्रीवास्तव ने आज इस संबंध में राज्यों को पत्र लिखा। उन्‍होंने नागरिक सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए कहा कि नियम राज्यों को शत्रुतापूर्ण हमले की स्थिति में लोगों और संपत्तियों को नुकसान से बचाने या महत्वपूर्ण सेवाओं का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय करने का अधिकार देते हैं।

 

श्री विवेक ने कहा कि स्थानीय प्राधिकरण का कोष ऐसे अनुपालन के लिए प्रासंगिक शुल्क और व्यय के भुगतान पर लागू होंगे। स्थानीय प्राधिकरण के अन्य सभी कर्तव्यों और दायित्वों पर ऐसे अनुपालन को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार आपातकालीन प्रणालियों के पूर्ण-सुरक्षित कामकाज और आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

 

    इस बीच, आज दिल्ली हवाई अड्डे पर 138 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें नौ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। यात्रियों को एयरलाइन्‍स से उड़ान की नवीनतम जानकारी और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था के बारे में पता करें। रेलवे ने वर्तमान स्थिति को देखते हुए जम्मू और उधमपुर से नई दिल्ली के लिए तीन विशेष रेलगाडि़यां चलाई हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

07/09/24 | 4:45 अपराह्न