केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यों गुजरात, मणिपुर और त्रिपुरा को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से 675 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दे दी है। कुल राशि में से गुजरात के लिए 600 करोड़ रुपये, मणिपुर के लिए 50 करोड़ रुपये और त्रिपुरा के लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ये राज्य इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अत्यधिक भारी वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं।
गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने कहा कि इस वर्ष के दौरान, असम, मिजोरम, केरल, त्रिपुरा, नागालैंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मणिपुर में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण प्रभावित हुए। नुकसान का मौके पर आकलन करने के लिए इन सभी राज्यों में अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीमों को तैनात किया गया है। मंत्रालय ने आगे कहा कि शेष राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता का निर्णय अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीमों की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद किया जाएगा।
गृह मंत्रालय ने यह भी बताया कि बाढ़ प्रभावित राज्यों बिहार और पश्चिम बंगाल में नुकसान का मौके पर आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीमें भी जल्द ही भेजी जाएंगी।