उत्तराखंड

अप्रैल 25, 2025 11:41 पूर्वाह्न

views 28

चारधाम यात्रा की तैयारियों को परखने के लिए गढ़वाल मण्डल के सभी जिलों में हुई मॉक ड्रिल

चारधाम यात्रा की तैयारियों को परखने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आयोजित यह मॉक ड्रिल गढ़वाल मण्डल के सभी जिलों में संपन्न हुई।सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन...

अप्रैल 25, 2025 11:40 पूर्वाह्न

views 17

मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने चैबटिया-नागपानी-देहोली सिवाली रोड का उद्घाटन किया। इसके अलावा ईड़ा-जैरासी मोटर मार्ग के सेतु तक विस्तार कार्य का लोकार्पण भी किया गया। श्रीमती आर्या...

अप्रैल 25, 2025 11:38 पूर्वाह्न

views 22

किसान  क्रेडिट कार्ड अनिवार्य रूप से बनाए जाने के निर्देश

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के अपर सचिव पंकज कुमार बंसल ने अल्मोड़ा में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक में विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सहकारिता से जुड़े सभी किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड अनिवार्य रूप से बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी, सहकारिता के महत्व क...

अप्रैल 25, 2025 11:37 पूर्वाह्न

views 12

मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत चयन प्रकिया का आयोजन

मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत चम्पावत जिले के गौरल चैड़ मैदान ब्लाॅक स्तरीय चयन प्रकिया का आयोजन किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन बिष्ट ने बताया कि ब्लाॅक स्तर पर चयनित खिलाड़ी 25 से 27 अप्रैल तक टनकपुर में आयोजित चयन प्रकिया में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर 100 बा...

अप्रैल 25, 2025 11:37 पूर्वाह्न

views 74

सरकारी और निजी स्कूलों में महीने के अंतिम शनिवार को मनाया जाएगा ‘बस्ता रहित दिवस’

प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में महीने के अंतिम शनिवार को मनाया जाएगा ‘बस्ता रहित दिवस’। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अब हर महीने के अंतिम शनिवार को ‘बस्ता रहित दिवस’ मनाया जाएगा। इस नई पहल की शुरुआत इसी शनिवार से की जा रही है। शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं...

अप्रैल 22, 2025 10:06 पूर्वाह्न

views 16

नैनीताल, उधमसिंहनगर और अल्मोड़ा के दूरस्थ क्षेत्र मोबाइल कनेक्टिविटी से जुड़े

डिजिटल इंडिया अभियान के तहत अब नैनीताल, उधमसिंहनगर और अल्मोड़ा जिलों के दूरदराज क्षेत्रों में भी मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंच गई है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने नैनीताल बिजनेस एरिया के तहत कुल 217 नए फोर जी टावर स्थापित किए हैं, जो अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं। बीएसएनएल के नैनीताल बिजनेस एरिया के उप ...

अप्रैल 22, 2025 10:05 पूर्वाह्न

views 27

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले होगी मॉक ड्रिल

चारधाम यात्रा-2025 के दौरान आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 24 अप्रैल को राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय और उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। मॉक ड्रिल उत्तरकाशी...

अप्रैल 22, 2025 10:04 पूर्वाह्न

views 22

चारधाम यात्रा: ऑनलाइन पंजीकरण में हुई बढोतरी

चारधाम यात्रा के लिये पूर्व में निर्धारित 60 प्रतिशत ऑनलाइन पंजीकरण को बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है। चारधाम यात्रा-2025 की तैयारियों को लेकर देहरादून में आयोजित बैठक में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने यह जानकारी दी। बैठक में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के होटल व्यवसायियों मौजूद रहे। ...

अप्रैल 22, 2025 10:02 पूर्वाह्न

views 15

सोमेश्वर में दो नई पंपिंग पेयजल योजनाओं का लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दो नई पंपिंग पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया। अमखोली गांव में नाईढौल पंपिंग पेयजल योजना करीब दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है। इसके अलावा कोतवाल गांव में भी एक पेयजल योजना का शुभारंभ किया गया। श्रीमती आर्या ने कहा कि इन योजन...

अप्रैल 22, 2025 10:00 पूर्वाह्न

views 24

उत्तराखंड में नव नियुक्त औषधि निरीक्षकों का प्रशिक्षण आरंभ

उत्तराखंड में नवचयनित औषधि निरीक्षकों के लिए देहरादून में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका उद्देश्य राज्य में गुणवत्तायुक्त और मानक स्तर की औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि यह नियुक्ति प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत कर...