उत्तराखंड

अप्रैल 27, 2025 6:50 अपराह्न

views 14

तापमान बढ़ने के साथ ही वनाग्नि की घटनाएं भी बढ़ने लगी, चंपावत जिले में 20 हेक्टेयर से अधिक जंगल जलकर राख

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में तापमान बढ़ने के साथ ही वनाग्नि की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। पिछले एक सप्ताह में चंपावत जिले में 20 हेक्टेयर से अधिक जंगल जलकर राख हो गए। हालांकि वन विभाग, अग्निशमन और स्थानीय लोगों की मदद से वनाग्नि की अधिकांश घटनाओं पर काबू पा लिया गया।   जिले के प्रभागीय वनाधिकारी न...

अप्रैल 27, 2025 6:49 अपराह्न

views 31

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छात्रावास का शिलान्यास किया

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में तीन करोड़ तीस लाख रुपये की लागत से बनने वाले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छात्रावास का शिलान्यास किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सबसे पहले घोषित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया ह...

अप्रैल 27, 2025 6:48 अपराह्न

views 59

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। यात्रा के लिए मंत्रालय की वेबसाइट ाउलण्हवअण्पद पर आवेदन किया जा सकता है। विदेश मंत्रालय की ओर से एक निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से यात्रियों का चयन किया जाएगा और उनको विभिन्न मार्ग और बैच आवंटित किए जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने कल यानी 26 अप्रै...

अप्रैल 27, 2025 6:48 अपराह्न

views 22

चारधाम और हेमकुंड यात्रा के लिए पंजीकृत 77 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से रद्द

 प्रदेश सरकार ने चारधाम और हेमकुंड यात्रा के लिए पंजीकृत 77 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। ये जानकारी देते हुए पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते। श्री महाराज ने कहा कि सरकार ने चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां पू...

अप्रैल 27, 2025 6:44 अपराह्न

views 21

उत्तराखंड सरकार ने चार धाम और हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले 77 पाकिस्तानी नागरिकों का पंजीकरण रद्द किया

उत्तराखंड सरकार ने चार धाम और हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले 77 पाकिस्तानी नागरिकों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इसकी घोषणा राज्य के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने की।       श्री सतपाल महाराज ने सरकार के रुख को स्पष्ट क...

अप्रैल 27, 2025 5:00 अपराह्न

views 19

स्वास्थ्य मंत्री ने यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के मार्गों पर स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश

चारधाम यात्रा के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के मार्गों पर स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए है। उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में डॉ. रावत ने यात्रा मार्ग पर एंबुलेंस की उप...

अप्रैल 27, 2025 5:00 अपराह्न

views 15

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिये 1 मई को साक्षात्कार परीक्षा और अभिलेख सत्यापन के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगेए जबकि 07 मई से साक्षात्कार परीक्षा प्रारम्भ होगी। चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वैबसा...

अप्रैल 27, 2025 4:59 अपराह्न

views 23

आगामी 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार तैयारियों में जुटी

आगामी 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार तैयारियों में जुटी है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि पहलगाम की घटना को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से भी पर्याप्त पुलिस बल को लगाया गया है, जिसमें दस कंपनी सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्सेस की है। साथ ही ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग...

अप्रैल 27, 2025 4:58 अपराह्न

views 14

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी और लोग उत्साहित हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और लोग उत्साहित हैं। आज देहरादून में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए सुखद और सुरक्षित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर श्री धामी...

अप्रैल 26, 2025 9:24 अपराह्न

views 15

गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के प्रमुख पड़ावों पर एम्स के सात सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी

गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के प्रमुख पड़ावों पर इस वर्ष यात्रा के दौरान एम्स के सात सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। गढ़वाल मंडल की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक डॉ. शिखा जंगपांगी ने उत्तरकाशी पहुंचकर चारधाम यात्रा की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी। ...