उत्तराखंड

सितम्बर 4, 2023 6:26 अपराह्न

views 19

नैनीताल पुलिस ने 3 करोड़ रुपये से अधिक के 630 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को लौटाये

नैनीताल पुलिस के मोबाइल रिकवरी सेल ने वर्ष 2022 में ढाई करोड़ रुपए और वर्ष 2023 में एक करोड़ तेरह लाख रुपए से ज्यादा की कीमत के 630 मोबाइल फोन, उनके स्वामियों को लौटाये हैं। पुलिस के अनुसार यह मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित विभिन्न राज्यों के लोगों को सुपुर्द कर दिये गये हैं।

सितम्बर 4, 2023 6:23 अपराह्न

views 29

बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव के लिए कल सुबह 7 बजे से होगा मतदान

बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव के लिए कल सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने ईवीएम और मतदान सामग्री के साथ 362 पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल के लिए रवाना किया। सभी पोलिंग पार्टियों को जीपीएस सिस्टम से लैस किया गया...

सितम्बर 4, 2023 6:16 अपराह्न

views 30

देहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल में 100 बेड का डेंगू वार्ड बनाया जाएगा: स्वास्थ्य सचिव डॉ आर. राजेश कुमार

देहरादून में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुये गांधी शताब्दी  अस्पताल  में 100 बेड का डेंगू वार्ड बनाने का निर्णय लिया गया है। इस अस्पताल में मरीजों के लिये ब्लड बैंक की स्थापना भी की जायेगी। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर. राजेश कुमार ने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। स्व...

सितम्बर 3, 2023 8:09 अपराह्न

views 25

टिहरी झील में 14 सितंबर से शुरू होगी राष्ट्रीय स्तर की कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता

टिहरी झील में 14 सितंबर से राष्ट्रीय स्तर की कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश से भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आज से कोटी कॉलोनी में विशेष शिविर आयोजित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के...

सितम्बर 3, 2023 8:07 अपराह्न

views 23

प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है–ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। वे आज बाजपुर में प्रधानमंत्री वन धन विकास केन्द्र में मसाला प्रसंस्करण इकाई के उद्घाटन अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर ग्राम्य विकास...

सितम्बर 3, 2023 8:06 अपराह्न

views 24

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद लॉसनायक मोहन नाथ गोस्वामी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता में अमर शहीद लॉसनायक मोहन नाथ गोस्वामी के बलिदान दिवस पर उन्हे श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने इंद्रांगर स्थित शहीद स्थल पर शहीद लॉसनायक मोहन नाथ गोस्वामी की प्रतिमा लगाने के निर्देश दिए। श्री जोशी ने बताया कि बिन्दुखत्ता ...

सितम्बर 3, 2023 8:04 अपराह्न

views 23

केंद्र सरकार की मेरा बिल, मेरा अधिकार योजना का उधमसिंह नगर जिले के उद्यमियों और व्यापारियों ने किया स्वागत

केंद्र सरकार ने ग्राहकों को अपने सामान का बिल लेने को प्रोत्साहित करने के लिए मेरा बिल, मेरा अधिकार योजना शुरू की है। इससे दुकानदार ज्यादा से ज्यादा जी.एस.टी इनवॉइस जेनरेट करेंगे जिससे कारोबारी टैक्स में बढ़ोतरी होगी। इस योजना के तहत भाग्यशाली उपभोक्ताओं को 10 हजार से लेकर 1 करोड़ तक के पुरस्कार दिए ज...

सितम्बर 3, 2023 4:40 अपराह्न

views 30

चमोली जिले के कर्णप्रयाग-गैरसैंण मोटर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 1 की मौत

चमोली जिले में कर्णप्रयाग-गैरसैंण मोटर मार्ग पर आदि बद्री के पास 1 वाहन के अनियंत्रित होकर गदेरे में गिरने से 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन कर्णप्रयाग से गैरसैण की ओर जा रहा था। घटनास्थल पर एसडीआरएफ के उप निरीक्षक मनमोहन सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

सितम्बर 3, 2023 4:24 अपराह्न

views 21

शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने हरिद्वार में ‘‘संस्कृताय धावनम’’ कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने आज हरिद्वार में ‘‘संस्कृताय धावनम’’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यह कार्यक्रम संस्कृत विभाग के तत्वाधान में संस्कृत सप्ताह के तहत आयोजित किया जा रहा है। संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं ने ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्य आश्रम संस्कृत महाविद्या...

सितम्बर 3, 2023 3:56 अपराह्न

views 29

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, 5 सितंबर को होगा मतदान

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। 5 सितंबर को इस विधानसभा सीट पर मतदान होना है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बागेश्वर दौरे पर हैं। बागेश्वर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सुबह गरुड़ क्षेत्र के भौन खोला गांव में स्थानीय लोगों से मिलकर सरकार की ओर से संचालित ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला