उत्तराखंड

सितम्बर 30, 2023 6:02 अपराह्न

views 13

नैनीतालः उत्तर भारत के न्यायाधीशों ने किया भविष्य की क्रिप्टो करेंसी, ब्लॉक चेन और एआई जैसी चुनौतियों पर मंथन

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नैनीताल में भारतीय न्यायिक प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावशाली बनाने के लिए उत्तर क्षेत्रीय न्यायिक सेमिनार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा देश की न्यायपालिका सर्वोपरि व इतनी मजबूत है कि भारत जल्द ही विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। सम्मेलन...

सितम्बर 30, 2023 5:59 अपराह्न

views 18

अल्मोड़ाः 282 अग्निवीर 7 महीनों के कठिन परिश्रम और प्रशिक्षण के बाद सेना का अभिन्न अंग बने

अल्मोड़ा के रानीखेत स्थित ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में 282 अग्निवीर 7 महीनों के कठिन परिश्रम और प्रशिक्षण के बाद सेना का अभिन्न अंग बन गए। अग्निवीर बने इन नौजवानों को कुमाऊं और नागा रेजीमेंट की विभिन्न बटालियनों में भेजा जाएगा। मुख्य अतिथि कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर गौरव बग्गा ने परेड ...

सितम्बर 30, 2023 5:57 अपराह्न

views 11

चमोलीः जिला न्यायाधीश धर्म सिंह के नेतृत्व में न्यायालय परिसर गोपेश्वर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत चमोली के गोपेश्वर स्थित न्यायालय परिसर में जिला न्यायाधीश धर्म सिंह के नेतृत्व में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जैविक और अजैविक कचरे को अलग-अलग थैलियों में भरकर कूड़ा वाहनों से कूड़ा निष्पादन केंद्र भेजा गया। 

सितम्बर 30, 2023 5:55 अपराह्न

views 17

उत्तराखंड में विशेष स्वच्छता अभियान की तैयारियां पूरी

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत 1 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ अभियान को सफल बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वच्छ भारत मिशन की 9वीं वर्षगांठ पर कल सुबह 10 बजे से एक घंटे तक यह अभियान चलेगा। अभियान के तहत गांव से लेकर जिला स्तर तक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

सितम्बर 30, 2023 5:37 अपराह्न

views 15

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में प्रथम अखिल भारतीय राज्य स्टेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून में प्रथम अखिल भारतीय राज्य स्टेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय सचिवालय, हिमाचल सचिवालय उत्तराखण्ड सिविल सर्विसेज सहित 08 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया...

सितम्बर 30, 2023 4:00 अपराह्न

views 19

चमोलीः सरपानी गांव में देर रात एक घर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत

चमोली जिले के नंदा नगर विकासखंड के सरपानी गांव में देर रात एक घर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

सितम्बर 30, 2023 3:59 अपराह्न

views 14

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के जल्लू गांव में सब्जियों के बेहतर रखरखाव के लिए कोल्ड स्टोरेज का लोकार्पण किया गया

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के जल्लू गांव में सब्जियों के बेहतर रखरखाव के लिए कोल्ड स्टोरेज का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज की सुविधा होने से आलू उत्पादकों को फायदा होगा और उनकी फसल लंबे समय तक सुरक्षित रह सकेगी। डॉक्टर रावत ने कहा कि सब्जिय...

सितम्बर 30, 2023 3:56 अपराह्न

views 12

श्रीनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया

पौड़ी जिले के श्रीनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को कचरा प्रबंधन, जैविक अजैविक कूड़ा, पॉलीथिन उन्मूलन के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, श्रीनगर नगर निगम के कार्मिकों और स्कूली छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी के जरिए लोगों को स्वच्छता ...

सितम्बर 30, 2023 3:55 अपराह्न

views 15

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बीएससी व बीकॉम के छठे सेमेस्टर और बीकॉम के दूसरे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम-बी...

सितम्बर 30, 2023 3:54 अपराह्न

views 17

राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आजीविका में वृद्धि के लिए ठोस नीति बनाएगी– ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आजीविका में वृद्धि के लिए ठोस नीति बनाएगी। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में हुई ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये नीति बनाने के निर्देश दिए। साथ ही श्री जोशी ने अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को समय पर ...