उत्तराखंड

अक्टूबर 4, 2023 4:05 अपराह्न

views 28

पौड़ी की अपर जिलाधिकारी ने जिले में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश

पौड़ी की अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने जिले में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। रिखणीखाल में आयोजित तहसील दिवस पर उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्रीय समस्याओं का निस्तारण तहसील और विकासखंड स्तर पर करने को कहा ताकि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्याल...

अक्टूबर 4, 2023 4:03 अपराह्न

views 11

हरिद्वारः भगवानपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत हल्लूमजरा में ग्राम प्रधान केे उपचुनाव के लिए कल होगा मतदान

हरिद्वार जिले के भगवानपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत हल्लूमजरा में ग्राम प्रधान केे उपचुनाव के लिए कल मतदान होगा। प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत निवास करने वाले सभी मतदाताओं के लिए कल सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

अक्टूबर 4, 2023 4:02 अपराह्न

views 15

ड्रग तस्कर गैंगस्टर कपिल देव की 50 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस ने की सील

ड्रग तस्कर गैंगस्टर कपिल देव की 50 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस ने सील कर दी है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट के साथ-साथ मारपीट, लूट, चोरी और मादक पदार्थ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

अक्टूबर 4, 2023 3:43 अपराह्न

views 17

उत्तराखंड में कल आए भूकंप से बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में कुछ आवासीय भवनों को आंशिक नुकसान की खबर

बागेश्वर जिले के स्यूनी गांव में कल दोपहर आए भूकंप के कारण 2 आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। भूकंप से अल्मोड़ा जिले के कईं पुराने मकानों में भी दरारें आई हैं। जिला प्रशासन क्षतिग्रस्त भवनों का आकलन करने में जुटा हुआ है।

अक्टूबर 3, 2023 6:14 अपराह्न

views 11

पौड़ी में मेरी माटी मेरा देश, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, स्वच्छता ही सेवा और गांधी जयन्ती पर आधारित 2 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए

केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से पौड़ी जिले में मेरी माटी मेरा देश, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, स्वच्छता ही सेवा और गांधी जयन्ती पर आधारित 2 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों के लिए चित्र प्रदर्शनी, गोष्ठी, भाषण, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं आ...

अक्टूबर 3, 2023 6:09 अपराह्न

views 15

प्रदेश के कारागारों में श्रम नियोजित बन्दियों के न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की गई

प्रदेश के कारागारों में श्रम नियोजित बन्दियों के न्यूनतम मजदूरी दरों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। कुशल मजदूरी के लिए दैनिक पारिश्रमिक 67 रुपये से बढ़ाकर 85 रुपये, अर्द्धकुशल के लिए 52 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये और अकुशल के लिए 44 रुपये से बढ़ाकर 55 रुपए करने को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

अक्टूबर 3, 2023 6:07 अपराह्न

views 14

भारतीय सैन्य अकादमी का 91वां स्थापना दिवस उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया

भारतीय सैन्य अकादमी ने आज अपना 91वां स्थापना दिवस उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया। स्थापना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें नागरिक कर्मचारियों का अभिनंदन, और युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर, भारतीय सैन्य अकादमी के कमांडेंट लेफ्ट...

अक्टूबर 3, 2023 5:51 अपराह्न

views 21

चमोलीः देवाल विकासखंड में ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान के तहत ‘मिट्टी को नमन वीरों का वंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया

चमोली जिले के देवाल विकासखंड में ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान के तहत ‘मिट्टी को नमन वीरों का वंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के 18 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ ही महिला मंगल दल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों क...

अक्टूबर 3, 2023 4:24 अपराह्न

views 17

उत्तराखंड में आज दोपहर 2:52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए

उत्तराखंड में आज दोपहर 2:52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, पिथौरागढ़ जिले में 6.2 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके लोगों ने महसूस किए, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में 5.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। अभी तक कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना ...

अक्टूबर 3, 2023 4:21 अपराह्न

views 20

छठा वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में आयोजित किया जाएगा–सीएम

छठा वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन आगामी 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक राजधानी देहरादून में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश और दुनिया भर के विशेषज्ञों के बीच मंथन होगा। आज देहरादून में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा...