उत्तराखंड

अप्रैल 12, 2024 3:59 अपराह्न

views 19

उत्तराखंड में कल बारिश के आसारः मौसम विभाग

उत्तराखंड में कल से मौसम के करवट लेने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कल नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने रविवार और सोमवार को राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई है। साथ ही मौसम विभाग द्वारा रविवार क...

अप्रैल 12, 2024 3:58 अपराह्न

views 15

उत्तराखंड में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान जारी

लोकसभा चुनाव में 19 अप्रैल को शत-प्रतिशत मतदान के लिये उत्तराखंड में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत चमोली जिले के 111 शिक्षण संस्थानों में ‘चुनाव का पर्व-देश का गर्व’ स्लोगन के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वीप कार्यक्रम के तहत गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, तलवाड़ी, जोशीमठ, नंदास...

अप्रैल 12, 2024 3:57 अपराह्न

views 15

उत्तराखंड में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 13 हजार 250 वाहनों का अधिग्रहण किया गया

उत्तराखंड में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 13 हजार 250 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। निर्वाचन ड्यूटी में तैनात वाहन चालक और परिचालकों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने देहरादून में पत्रकारों के साथ बातचीत में यह जानकारी दी। अपर मु...

अप्रैल 12, 2024 3:55 अपराह्न

views 15

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने देहरादून में टिहरी संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने देहरादून में टिहरी संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को 5 न्याय - 25 गारंटियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। कुमारी शैलजा ने चुनावी प्रचार का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश ...

अप्रैल 12, 2024 3:29 अपराह्न

views 19

उत्तराखंड के नैनीताल में छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिये सी.आर.एस.टी के छात्रों ने नैनीताल में जागरूकता रैली निकाली। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे के निर्देश पर मल्लीताल बड़ा बाजार, जय लाल साह बाजार, रिक्शा स्टैंड सहित अन्य क्षेत्रों में रैली निकालकर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया...

अप्रैल 12, 2024 3:08 अपराह्न

views 13

उत्तराखंड के अल्मोडा में चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

आगामी लोकसभा चुनावों के निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। कोतवाली अल्मोड़ा व पीएसी पुलिस बल ने नगर क्षेत्र के नरसिंहबाड़ी, नियाजगंज, धारानौला,  गोपालधारा, पलटन बाजार होकर कोतवाली अल्मोड़ा तक मार्च किया। मार्च का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भाव...

अप्रैल 12, 2024 3:08 अपराह्न

views 23

उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होगा मतदान, निर्वाचन आयोग की तैयारियां पूरी

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। जनता को लुभाने के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी प्रचार अभियान तेज कर दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह आज उत्तराखण्ड दौरे पर हैं। उन्होंने...

अप्रैल 11, 2024 8:19 अपराह्न

views 23

उत्तराखंड के मतदाताओं को बाइक रैली के माध्यम से जागरूक किया जाएगा

लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए देहरादून में नागरिक सुरक्षा विभाग और एक निजी विश्वविद्यालय मिलकर 13 अप्रैल को बाइक रैली निकालेंगे। इस रैली में शिक्षक, चिकित्सक, छात्र-छात्राएं और वार्डन शामिल होंगे। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम सुबह 10 बजे हरी झंडी दिखाकर इस...

अप्रैल 10, 2024 5:57 अपराह्न

views 23

कांग्रेस ने उत्तराखंड में अभियान कमेटी का गठन किया

कांग्रेस ने प्रदेश में अभियान कमेटी का गठन कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने खड़गे कमेटी के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अभियान कमेटी में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को अध्यक्ष व डोईवाला के पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट को सह-अध्यक्ष बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस क...

अप्रैल 10, 2024 5:54 अपराह्न

views 21

उत्तराखंड के नई टिहरी में आयोजित छह दिवसीय निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

नई टिहरी के नगर पालिका परिषद हॉल में आयोजित छह दिवसीय निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस दौरान विधानसभावार मतदान कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के छठवें दिन विधानसभा धनोल्टी के 201 पोलिंग पार्टियों के 845 मतदान कार्मिकों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा व्यवहारिक और सैद्धांत...