उत्तराखंड

अप्रैल 30, 2024 6:11 अपराह्न

views 19

चारधाम यात्रा के लिए 17 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हेली सेवा के लिए पंजीकरण करवाया

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए अब तक 17 लाख से अधिक यात्री हेली सेवा के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। मई-जून और सितम्बर माह तक के लिए हेली सेवा की सभी सीटें बुक हो चुकी हैं। साथ ही अक्टूबर महीने के लिए पचास प्रतिशत सीटें बुक हो चुकी है। जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने के लिए हेली सेवाओं की बुकिंग का न...

अप्रैल 29, 2024 5:54 अपराह्न

views 18

देहरादून स्थित राजभवन में महिला स्वास्थ्य परीक्षण एवं कैंसर परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा

देहरादून स्थित राजभवन में कल ‘महिला स्वास्थ्य परीक्षण एवं कैंसर परीक्षण शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में एम्स-ऋषिकेश के महिला एवं स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर जया चतुर्वेदी द्वारा उपस्थित महिलाओं को सर्वाइकल कै...

अप्रैल 29, 2024 5:52 अपराह्न

views 19

रुद्रप्रयाग के कार्तिक स्वामी मंदिर में 15 मई को 108 बालमपुरी शंख की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी

रुद्रप्रयाग जिले में क्रोंच पर्वत पर स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर में 15 मई को 108 बालमपुरी शंख की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। अनुष्ठान को लेकर पर्यटन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिलाधिकारी डॉक्टर सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विशाखा अशोक भदाणे और मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर गणेश सिंह खाती ने...

अप्रैल 29, 2024 5:51 अपराह्न

views 23

उत्तराखंड के मसूरी में हाथीपांव रोड पर एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड के मसूरी में हाथीपांव रोड पर एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। राज्य आपदा मोचन बल - एसडीआरएफ की सहायता से सभी शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों की पहचान करने की कार्यवाही की जा रही है। 

अप्रैल 29, 2024 5:48 अपराह्न

views 21

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग में स्थित होटल को अपने प्रतिष्ठानों की मूल्य सूची उपलब्ध करवानी होगी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग में स्थित होटल, होम स्टे, रेस्टोरेंट और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को यात्रा शुरू होने से पहले जिला पर्यटन कार्यालय को अपने प्रतिष्ठानों की मूल्य सूची उपलब्ध करवानी होगी। रुद्रप्रयाग के जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि सभी आवासीय और खान-पान इकाइयों को पर्...

अप्रैल 29, 2024 5:49 अपराह्न

views 30

उत्तराखंड में डेंगू और चिकनगुनिया के रोकथाम और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी की

उत्तराखंड में डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों को देखते हुए उनकी रोकथाम और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को 20 महत्वपूर्ण बिंदुओं की गाइडलाइंस जारी की गई है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार लगातार डेंगू और ...

अप्रैल 29, 2024 4:26 अपराह्न

views 19

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर कल हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित करेगा। उत्तराखंड के माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि दो लाख से अघिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि जब अप्रैल महीने में परीक्षा के परिणाम घोषित क...

अप्रैल 29, 2024 4:24 अपराह्न

views 17

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया 5 मई से होगी शुरू

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया 5 मई को ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में भैरव पूजन के साथ ही शुरू हो जाएगी। छह मई को केदारनाथ की पंचमुखी डोली केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी और विभिन्न पड़ावों से होते हुए 10 मई को डोली के केदारधाम पहुंचते ही केदानाथ के कपाट यात्रियों के दर्शनार्थ खोल दिए जांएग...

अप्रैल 29, 2024 4:23 अपराह्न

views 19

नैनीताल जिले के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित अंडर-17 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

नैनीताल जिले के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित अंडर-17 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने सैनिक स्कूल झुंझुनू को दो-शून्य से हराकर चौंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। लीग प्वांइट  के आधार पर सैनिक स्कूल झांसी उप विजेता रहा। सैनिक स्कूल घोड़ाख...

अप्रैल 29, 2024 4:22 अपराह्न

views 18

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले के टनकपुर में पूर्णागिरी मेले की समीक्षा की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले के टनकपुर में पूर्णागिरी मेले की समीक्षा की। उन्होंने मेले में अस्थाई व्यवस्थाओं की जगह स्थाई व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। श्री धामी ने स्थानीय लोगों, मंदिर समिति और प्रशासन के सहयोग से शारदा व बूम घाट में नियमित शारदा आरती का आ...