उत्तराखंड

मई 15, 2024 6:34 अपराह्न

views 12

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आगामी 18 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे

चमोली जिले में स्थित चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आगामी 18 मई को सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से आज भगवान रूद्रनाथ की प्रतिमा को विधि विधान के साथ मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। कल पूजा-अर्चना के बाद रूद्रनाथ की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के...

मई 15, 2024 6:34 अपराह्न

views 14

उत्तराखंड में सुरक्षित व सुगम चारधाम यात्रा के लिए पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी यात्रा रूट पर तैनात किए गएः पुलिस महानिदेशक

सुरक्षित व सुगम चारधाम यात्रा के लिए पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी यात्रा रूट पर तैनात किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इससे यात्रा मार्ग पर जाम की समस्या हो रही है, जिससे निपटने के लिए नागरिक प्रशासन, पुलिस और पर्य...

मई 15, 2024 6:33 अपराह्न

views 14

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाईः मुख्य सचिव

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में फेक न्यूज और वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा है कि यात्रा के संबंध में दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। देहरादून में संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में श्रीमती रतू...

मई 15, 2024 6:31 अपराह्न

views 19

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकतर इलाकों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में आज कहीं-कहीं आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं। राजधानी देहरादून में उमस और गर्मी में इजाफा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ बन...

मई 15, 2024 6:31 अपराह्न

views 20

उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए नई दिल्ली में स्टोर खोलने की तैयारी में सरकार

उत्तराखंड में अम्ब्रेला ब्रान्ड हाउस ऑफ हिमालयाज़ के स्थानीय समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार में उपलब्ध कराने के लिए नई दिल्ली में स्टोर खोलने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने हाउस ऑफ हिमालयाज़ की पहली बोर्ड बैठक ली। मुख्य सचिव ने बताया कि स्थानीय उत्पादों की प्रोस...

मई 15, 2024 6:30 अपराह्न

views 18

उत्तराखंड में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

उत्तराखंड में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग लापता हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के तवाघाट के पास एक वाहन अनियंत्रित के होकर काली नदी में गिरने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग लापता हैं। राज्य आपदा मोचन बल द्वारा लापता लोगों की त...

मई 15, 2024 6:29 अपराह्न

views 14

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए आवेदन की तिथि घोषित

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि शिक्षक 10 जुलाई तक बीईओ और 20 जुलाई तक जिला स्तर पर आवेदन जमा कर सकेंगे। 25 जुलाई को जिला स्तरीय समिति की बैठक होगी। 10 अगस्त को जिला स्तर पर जांच और निरीक्षण कार्य होगा।...

मई 15, 2024 6:27 अपराह्न

views 20

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नशा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नशा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी की पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धिनी सुमन ने बताया कि ऑपरेशन मर्यादा के तहत नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों और अभद्र व्यवहार करने वलों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने पर्यटकों से उत्तराखण्ड ...

मई 15, 2024 6:26 अपराह्न

views 14

मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम उत्तरकाशी में यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे

उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हजारों की संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने से गंगोत्री व यमुनोत्री में दबाव बहुत ज्यादा बढ गया है। गंगोत्री धाम में कल साढ़े पन्द्रह हजार से अधिक, जबकि गंगोत्री में बारह हजार सात सौ से ज्यादा तीर...

मई 15, 2024 6:23 अपराह्न

views 14

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन की तैयारियों की समीक्षा की

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के मद्देनजर भीड़ प्रबंधन और सुचारू यातायात संचालन की तैयारियों की समीक्षा की। सभी जिला और क्षेत्र प्रभारियों के साथ बैठक में श्री कुमार ने बेहतर यातयात प्रबंधन और भीड़ प्रबंधन पर जोर दिया। उन्हों...