उत्तराखंड

मई 22, 2024 7:14 अपराह्न

views 11

चमोली जिले के जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर में कल नृसिंह भगवान की जयंती धूमधाम से मनायी गई

चमोली जिले के जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर में कल नृसिंह भगवान की जयंती धूमधाम से मनायी गई। नृसिंह को भगवान विष्णु का चौथे अवतार माना जाता है। नृसिंह मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना के बाद हवन शुरू हुआ और दोपहर को जोशीमठ महिला भजन मंडली की ओर से भजन कीर्तन किये गए। देर शाम भगवान नृसिंह का प्राकटोत्सव के बाद...

मई 22, 2024 7:13 अपराह्न

views 17

एक जुलाई से देशभर में लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए उत्तराखंड की तैयारी पूरी

एक जुलाई से देशभर में लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए प्रदेश की तैयारी पूरी हो चुकी है।  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में सभी राज्यों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह जानकारी दी। एक जुलाई से तीन नए आपराधिक कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्याय...

मई 22, 2024 7:13 अपराह्न

views 16

प्रारम्भिक शिक्षा की परीक्षाओं में उत्तराखंड के दिव्यांग विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा

प्रारम्भिक शिक्षा की परीक्षाओं में प्रदेश के दिव्यांग विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय मिलेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान श्रुत लेखक भी मिलेगा, जिसकी व्यवस्था संबंधित संस्थान के द्वारा की जायेगी। जल्द ही इस संबंध में शासन स्तर से शास...

मई 22, 2024 7:12 अपराह्न

views 15

केदारनाथ धाम में स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा

केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों को साफ और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है। जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत और सुलभ इंटरनेशनल के सफाई कर्मचारी लगातार सफाई अभियान चला रहे हैं। इस वर्ष, रुद्रप्रयाग की सीमा सिरोबगड़ से लेकर केदार...

मई 22, 2024 7:10 अपराह्न

views 14

उत्तराखंड में चारधाम दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा आठ लाख के पार

चारधाम यात्रा के प्रति इस वर्ष श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। दस मई से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक चारों धाम में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा आठ लाख के पार पहुंच गया है। अब तक आठ लाख छह हजार दो सो इक्कासी श्रद्धालुओं ने चारधाम दर्शन किये हैं। सबसे अधिक श्रद्धालु केद...

मई 21, 2024 7:45 अपराह्न

views 20

केदारनाथ धाम में श्रद्धालु अब गर्भगृह में जाकर बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे

केदारनाथ धाम में श्रद्धालु अब गर्भगृह में जाकर बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के कार्यकारी अधिकारी आरसी तिवारी के मुताबिक जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्थानीय तीर्थ पुरोहितों और मंदिर समिति के आपसी समन्वय के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ मंदिर के ...

मई 21, 2024 7:44 अपराह्न

views 13

चमोली जिले के नन्दानगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जन्म प्रतीक्षा गृह तैयार किया गया

चमोली जिले के नन्दानगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जन्म प्रतीक्षा गृह तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य समय पर सुरक्षित प्रसव और मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है। दूरदराज क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को प्रसव की संभावित तिथि से पूर्व जन्म प्रतीक्षा गृह की सुविधा मिल सकेगी। मुख्य चिकित्सा अधिक...

मई 21, 2024 7:44 अपराह्न

views 16

अल्मोड़ा जिले में स्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया

अल्मोड़ा जिले में स्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आज- “स्वामी विवेकानंद के विचारों के आलोक में शिक्षा, शिक्षार्थी और शिक्षण संस्थान” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि जब तक विद्य...

मई 21, 2024 7:42 अपराह्न

views 17

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने आज बदरीनाथ धाम में यात्रा और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने आज बदरीनाथ धाम में यात्रा और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु हमारे अतिथि के समान हैं। श्री कुमार ने कहा कि कोई भी यात्री बिना पंजीकरण और पंजीकरण की तिथि से पहले यात्रा पर न आएं। इस बीच, उन्होंने चारधाम यात्...

मई 21, 2024 7:40 अपराह्न

views 17

चम्पावत जिले में मीठे रीठे के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा रीठा साहिब में सालाना जोड़ मेला आज से शुरू

चम्पावत जिले में मीठे रीठे के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा रीठा साहिब में सालाना जोड़ मेला आज से शुरू हो गया है। तीन दिवसी मेले का उद्धघाटन जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने किया। इस मेले में लाखों की संख्या में सिक्ख श्रद्धालु पहुँचते हैं। उद्धघाटन अवसर पर विभिन्न प्रान्तों से आये ग्रन्थियों द्वारा गुरुग्रन्थ ...