उत्तराखंड

जून 14, 2024 5:44 अपराह्न

views 22

निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड की बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी की

निर्वाचन आयोग ने चमोली जिले की बदरीनाथ और हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 21 जून तक चलेगी। 24 जून तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 जून होगी। दोनो...

जून 14, 2024 8:41 पूर्वाह्न

views 22

उत्‍तराखंड: अल्मोड़ा के बिन्सार वन्‍यजीव अभयारण्‍य में लगी भीषण आग में चार अग्निशमन कर्मियों की मौत, चार घायल

उत्‍तराखंड के अल्मोड़ा जिले के बिन्सार वन्‍यजीव अभयारण्‍य में लगी भीषण आग में चार अग्निशमन कर्मी मारे गए और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दुर्घटना उस समय हुई जब आग बुझाने के लिए आठ सदस्यीय दल घटनास्थल पर पहुंचा। तेज़ हवाओं के कारण आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया जिसमें चार अग्निशमन कर्मी मा...

जून 12, 2024 5:37 अपराह्न

views 16

नैनीताल जिले में जल संरक्षण अभियान के तहत जल उत्सव सप्ताह का आयोजन

नैनीताल जिले में जल संरक्षण अभियान के तहत जल उत्सव सप्ताह मनाया जा  रहा है। इसी कड़ी में बेतालघाट विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट में शिप्रा नदी क्षेत्र में बड़े स्तर पर जल संरक्षण, संवर्धन और सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में विभिन्न विभागों, जिला स्तर पर संचालित स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय ...

जून 12, 2024 5:37 अपराह्न

views 25

देहरादून में उत्तराखंड में भूस्खलन प्रबंधन एवं जोखिम न्यूनीकरण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आज देहरादून में उत्तराखंड में भूस्खलन प्रबंधन एवं जोखिम न्यूनीकरण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस दौरान वक्तताओं ने भूस्खलन के प्रभाव और बचाव पर विस्तार से जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि उत्तराखंड मे...

जून 12, 2024 4:16 अपराह्न

views 17

निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां शुरू की

उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों- मंगलौर और बदरीनाथ पर उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोनों सीटों पर चुनाव की अधिसूचना 14 जून को जारी होगी। इस बीच, मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर हरिद्वार के जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिले में आचार संहिता केवल मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में ल...

जून 12, 2024 4:15 अपराह्न

views 17

उत्तराखंड में आज और कल भीषण गर्मी पड़ने की संभावनाः मौसम विभाग

उत्तराखंड में आज और कल भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने राज्य के मैदानी हिस्सों में अगले 48 घण्टों में अत्यधिक गर्मी और कहीं-कहीं लू चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में राज्य के तापमान में और अधिक बढोतरी देखने को मिल सकती है। पिछले चौ...

जून 12, 2024 4:15 अपराह्न

views 18

उत्तरकाशी जिले में गंगनानी के पास कल रात तीर्थयात्रियों की एक बस के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

उत्तरकाशी जिले में गंगनानी के पास कल रात तीर्थयात्रियों की एक बस के खाई में गिरने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में बारह लोग गंभीर घायल हैं, जिनका उपचार एम्स, ऋषिकेश में किया जा रहा है। सामान्य रूप से घायल 14 लोगों का इलाज़ के लिए जिला चिकित्सालय, उत्तरकाशी में भर्ती किया गया है। इस बस मे...

जून 12, 2024 4:15 अपराह्न

views 12

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण- एमडीडीए, देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश में अब सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक प्रयोग करेगा

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण- एमडीडीए, देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश में अब सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक प्रयोग करेगा। एमडीडए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि अब सड़क किनारे जितनी भी लाइट लगाई जाएंगी, वे सभी सोलर चार्जर लाइट होंगी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में सभी ई.वी. चार्जिंग प्वाइंट भी सौर ऊर...

जून 12, 2024 4:14 अपराह्न

views 12

उत्तराखंड में यात्रा प्राधिकरण बनाने के लिए कर्तव्य और दायित्व निर्धारित किये जाएंगे

उत्तराखंड में यात्रा प्राधिकरण बनाने के लिए कर्तव्य और दायित्व निर्धारित किये जाएंगे। इसके लिए प्रशासन, मंदिरों, ट्रासपोर्टस, टूर एजेंट्स और अन्य संबंधित पक्षों के साथ बैठक की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिये। उन्होंने चारधा...

जून 11, 2024 4:56 अपराह्न

views 14

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग और नए उद्यमों के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली और जलापूर्ति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ऊर्जा और संबंधित विभागों को निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग के साथ ही राज्य में लगने वाले नए उद्यमों के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली और जलापूर्ति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य में लग रहे बायोफ्यूल उद्यमों से कच्चे माल के रूप में पिरूल के उपयोग के प्रस्त...