उत्तराखंड

जून 14, 2024 9:31 अपराह्न

views 29

स्वच्छ भारत मिशन के तहत चमोली जिले के भिकोना गांव को स्वच्छ ग्राम के रूप में चयनित किया गया

चमोली जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत पोखरी विकासखंड के भिकोना गांव को स्वच्छ ग्राम के रूप में चयनित किया गया है। स्वच्छता के लिए राज्य सरकार की घोषणा के अनुरूप भिकोना ग्राम पंचायत को प्रशस्ति पत्र और 5 लाख की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि ग्राम सभा की ओ...

जून 14, 2024 6:52 अपराह्न

views 30

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डोईवाला विकासखंड में जल संरक्षण और जल संवर्द्धन योजना का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के डोईवाला विकासखंड में जौली नहर के शीर्ष पर आज जल संरक्षण और जल संवर्द्धन योजना का लोकार्पण किया। इस सिंचाई योजना में लगभग तीन करोड़ अस्सी लाख रुपए की लागत से सौंग नदी पर कालूवाला-जौलीग्रांट सिंचाई नहर के शीर्ष का निर्माण और नहर की मरम्मत का काम किया गया है। ...

जून 14, 2024 6:49 अपराह्न

views 28

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में जल जीवन मिशन के दूसरे चरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आज अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में जल जीवन मिशन के दूसरे चरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। आयुक्त ने कहा कि विभागीय कार्यों में रुकावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जल संस्थान और निगम के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत आपसी समन्वय और गुणवत्ता के ...

जून 14, 2024 6:46 अपराह्न

views 29

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर विनीता शाह ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चिकित्सा इकाइयों और स्क्रीनिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर विनीता शाह ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चिकित्सा इकाइयों और स्क्रीनिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने तीर्थ यात्रियों से बातचीत कर यात्रा मार्ग पर विभाग की ओर से ...

जून 14, 2024 6:02 अपराह्न

views 24

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूतपूर्व सैनिक आश्रितों को शैक्षिक सहायता योजना को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूतपूर्व सैनिक आश्रितों को शैक्षिक सहायता (छात्रवृत्ति) योजना और रीठा साहिब, चम्पावत में कार पार्किंग निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री ने राज्य के भूतपूर्व सैनिक आश्रितों को इंजीनियरिंग, मेडिकल व पी.एच.डी. की शिक्षा ग्रहण करने के लिए शैक्षणिक सहाय...

जून 14, 2024 5:59 अपराह्न

views 26

उच्च शिक्षा विभाग की देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत उत्तराखंड के 10 उच्च शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिये चुना गया

उच्च शिक्षा विभाग की देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत प्रदेश के 10 उच्च शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिये चुना गया है। इन शिक्षण संस्थानों में राज्य विश्वविद्यालयों के परिसर और विभिन्न राजकीय महाविद्यालय शामिल हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार नई शिक्षा नी...

जून 14, 2024 5:58 अपराह्न

views 23

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे ग्रीन बिल्डिंग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

शहरी विकास मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे ग्रीन बिल्डिंग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य समय पर पूरा करने और निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए एक अधिकारी की तैनाती करने के निर्देश दिए। इस दौरान ...

जून 14, 2024 5:57 अपराह्न

views 32

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केदारनाथ धाम में विशेष योग सत्र का आयोजन किया जाएगा

रूद्रप्रयाग जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केदारनाथ धाम में विशेष योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले, 18 जून को अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान से रन फॉर योगा मैराथन का आयोजन होगा। इसके साथ ही 19 जून को अलकनंदा और मंदाकिनी के संगम तट पर विशेष...

जून 14, 2024 5:52 अपराह्न

views 26

उत्तराखंड सरकार ने आपदा मद के तहत होने वाले कार्यों के लिए 13 करोड़ की दूसरी क़िस्त जारी की

उत्तराखंड सरकार ने आपदा मद के तहत होने वाले कार्यों के लिए 13 करोड़ की दूसरी क़िस्त जारी कर दी है। इस धनराशि से सभी जिलों में क्षतिग्रस्त मार्गों, पुलिया, पेयजल लाइनों, सिंचाई नहरों, स्कूल भवनों की मरम्मत आदि के काम किए जाएंगे। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024-25 के आपदा मद में मरम्मत कार्यो के ...

जून 14, 2024 9:35 अपराह्न

views 28

अल्मोड़ा जिले के बिनसर वन्यजीव अभ्यारण में लगी भीषण आग की चपेट में आने से चार वनकर्मियों की मौत

अल्मोड़ा जिले के बिनसर वन्यजीव अभ्यारण में लगी भीषण आग की चपेट में आने से चार वनकर्मियों की मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में वन विभाग के स्थायी और अस्थायी कर्मचारी और पीआरडी जवान शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वनाग्नि की सूचना मिलने पर इसे बुझाने के लिए आठ सदस्यीय...