उत्तराखंड

जून 28, 2024 6:54 अपराह्न

views 16

रुद्रप्रयाग के लिए इस वित्तीय वर्ष में बहत्तर लाख चालीस हजार रुपये का बजट अनुमोदित किया गया

रुद्रप्रयाग के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के लिए इस वित्तीय वर्ष में बहत्तर लाख चालीस हजार रुपये का बजट अनुमोदित किया गया है। इस बार बजट में 10 लाख रुपये शोध गतिविधि के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की सलाहकार समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर गणेश सि...

जून 28, 2024 6:53 अपराह्न

views 19

रुद्रप्रयाग जिले में स्थित द्वितीय केदार मद्महेश्वर में सात हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

रुद्रप्रयाग जिले में स्थित द्वितीय केदार मद्महेश्वर की यात्रा में इस बार रिकॉर्ड यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मद्महेश्वर यात्रा में डेढ महीने से भी कम समय में सात हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 20 मई से शुरू हुई द्वितीय केदार की यात्रा पर हर दिन औसतन डेढ हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुं...

जून 28, 2024 6:48 अपराह्न

views 15

उत्तराखंड में ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा

उत्तराखंड में ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों को लेकर यातायात निदेशालय जागरूकता अभियान चला रहा है। पिछले साल की तुलना में राज्य में इस वर्ष मई महीने तक सड़क हादसों की संख्या बढ़ी है। यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन ने बताया कि सभी कार्मिक, जनता को सड़क हादसों के प्रति जागरुक कर रहे हैं। इसके अलावा ट्रैफिक जाम ...

जून 28, 2024 6:47 अपराह्न

views 15

उत्तरकाशी जिले के जोशियाड़ा में हैलीपैड बनकर हुआ तैयार

उत्तरकाशी जिले के जोशियाड़ा में हैलीपैड बनकर लगभग तैयार हो गया है। इस हैलीपैड को बनाने में करीब एक करोड़ रुपए की लागत आई है। इसके निर्माण से एयर एम्बुलेंस सेवा सहित अन्य गतिविधियों को तेजी मिलने की आशा है। अब तक मरीजों को एयर एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर ले जाने के लिए मातली या चिन्यालीसौड़ तक सड़क ...

जून 28, 2024 6:46 अपराह्न

views 10

मानसूनकाल को देखते हुए पिथौरागढ़ जिले में आपदा से संबंधित सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द की गयी

मानसूनकाल को देखते हुए पिथौरागढ़ जिले में आपदा से संबंधित सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। साथ ही सभी को मुख्यालय ना छोड़ने और फोन को हर समय सुचारू अवस्था में रखने को कहा गया है। जिलाधिकारी रीना जोशी ने बताया कि मानसून काल के दौरान आपदा की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को जरूरी निर...

जून 28, 2024 6:46 अपराह्न

views 15

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल- आईटीबीपी उत्तराखंड के सीमांत जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा

उत्तराखंड के सीमांत जिलों के गांवों में अब भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, आई.टी.बी.पी के चिकित्सक भी स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। राज्य सरकार और आई.टी.बी.पी  के बीच इस पर सहमति बनी है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से आज आईटीबीपी के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने मुलाकात की। श्री गुंज्याल ने मुख्य सचिव को बॉर्डर आउटपो...

जून 28, 2024 4:27 अपराह्न

views 12

ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों और पुलों के अवशेष निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों और पुलों के अवशेष निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा है।   इसके साथ ही ग्रामीणों के मुआवजा राशि से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं। देहरादून में आय...

जून 28, 2024 4:27 अपराह्न

views 13

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सी.एम हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी शिकायतों का अगले पन्द्रह दिनों में समाधान करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सी.एम हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी शिकायतों का अगले पन्द्रह दिनों में सकारात्मक समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से वर्चुअल माध्यम से सी.एम. हेल्पलाईन की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने पिछले एक महीने में सी.एम हेल्पलाईन...

जून 28, 2024 4:26 अपराह्न

views 12

उत्तराखंड में अत्याधुनिक स्वचलित फिटनेस जांच केंद्र में वाहनों की अनुकूलता की जांच होगी

उत्तराखंड में अत्याधुनिक स्वचलित फिटनेस जांच केंद्र में वाहनों की अनुकूलता की जांच होगी। पहली अक्टूबर से प्रदेश के सभी वाहनों की फिटनेस जांच ऑटोमेटिक कराए जाने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद उत्तराखंड परिवहन विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश के संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सि...

जून 28, 2024 4:25 अपराह्न

views 16

आगामी मॉनसून को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल प्रशासन ने तैयारियां पूरी की

पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार क्षेत्र में प्रशासन ने मानसून को देखते हुए लगभग पूरी तैयारी कर ली है। पिछले वर्ष बरसात में हुए नुकसान को देखते हुए इस साल प्रशासन सतर्क है। कोटद्वार के उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने बताया कि मानसून को देखते हुए सुखरो और खोह नदी सहित अन्य नदियों पर आवश्यक तटबंध लगभग बन चुके ह...