उत्तराखंड

जुलाई 20, 2024 5:33 अपराह्न

views 28

उत्तराखंड में आपदाओं से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा

उत्तराखंड में आपदाओं से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, प्रदेश में विभिन्न प्रकार की आपदाओं में रेस्क्यू अभियान चलाने के लिए आधुनिकतम तकनीक वाले राहत और बचाव उपकरणों की खरीद करेगा। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन के सम...

जुलाई 20, 2024 5:33 अपराह्न

views 17

राष्ट्रीय खेलों के तहत पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग और टिहरी झील में वॉटर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाएगा

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के तहत पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग और टिहरी झील में वॉटर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में आयोजित बैठक में यह बात कही। इस दौरान खेल मंत्री में अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर किये जाने वाले पीएमयू की टेंडर प्रक्रिया और अन्य कार्यों को त...

जुलाई 20, 2024 5:32 अपराह्न

views 13

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग को प्रभावी प्रयास करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग को प्रभावी प्रयास करने और इसके लिए सुनियोजित नीति बनाकर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्य जीव बोर्ड की 20 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री धामी ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष में म...

जुलाई 20, 2024 5:32 अपराह्न

views 14

देहरादून में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दून पुलिस ने 21 बड़े स्कूलों के समय में परिवर्तन किया

राजधानी देहरादून में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दून पुलिस ने अभिनव प्रयोग किया है। इसके तहत देहरादून के 21 बड़े स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके। इस ट्रैफिक प्लान के तहत ये स्कूल 15 मिनट पहले खुलेंगे और छुट्टी आधे घंटे पहले होगी। वहीं देहरादून के वर...

जुलाई 20, 2024 5:32 अपराह्न

views 14

उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावनाः मौसम विभाग

उत्तराखंड में कल कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कल अत्यन्त भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई ...

जुलाई 20, 2024 5:32 अपराह्न

views 15

उत्तराखंड में ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत पिछले दो महीनों में कुल एक हजार 370 व्यक्तियों को खोजा गया

उत्तराखंड में गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के ऑपरेशन स्माइल अभियान में पिछले दो महीनों में कुल एक हजार 370 व्यक्तियों को खोजा गया। इनमें 465 बच्चे, 391 पुरूष व 514 महिलाएं हैं। ऑपरेशन स्माइल अभियान का मुख्य उद्देश्य गुमशुदाओं की तलाश के साथ उनके विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम व...

जुलाई 20, 2024 5:31 अपराह्न

views 18

देहरादून में सड़क दुर्घटना में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक की मौत

देहरादून के रिस्पना पुल से आगे अजबपुर फ्लाईओवर पर आज सुबह सड़क दुर्घटना में दुपहिया वाहन सवार एक महिला सहायक पुलिस उपनिरीक्षक की मृत्यु हो गई और एक अन्य महिला सिपाही घायल हो गई। दोनों पुलिस कर्मी सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। एक निजी बस से दुपहिया वाहन की टक्कर के कारण यह हादसा हुआ। 

जुलाई 20, 2024 5:30 अपराह्न

views 13

उत्तराखंड में कांवड मेले की तैयारियां अंतिम दौर में

उत्तराखंड में सोमवार से कांवड मेला शुरू हो रहा है। मेले में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु गंगाजल लेने उत्तराखण्ड पहुंचते हैं। राज्य में कांवड़ मेले को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। ...

जुलाई 18, 2024 3:43 अपराह्न

views 16

पौड़ी जिले के कोटद्वार क्षेत्र में ए०डी०बी० के माध्यम से पेयजल लाइन बिछाने और ओवरहेड टैंको का निर्माण कार्य हुआ शुरू

पौड़ी जिले के कोटद्वार क्षेत्र में ए०डी०बी० के माध्यम से पेयजल लाइन बिछाने और ओवरहेड टैंको का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे इस क्षेत्र की बड़ी आबादी को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही कुछ स्थानों पर नए ...

जुलाई 18, 2024 3:42 अपराह्न

views 16

टिहरी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर मुनिकीरेती क्षेत्र में अधिकारियों की बैठक ली

टिहरी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर मुनिकीरेती क्षेत्र में अधिकारियों की एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कावड़ मार्ग का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी ने सुरक्षित कावड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों को पिछले अनुभवों के आधार पर यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाएं सही रखने के निर्देश दि...