उत्तराखंड

अगस्त 10, 2024 7:55 अपराह्न

views 18

केदारनाथ पैदल मार्ग को जल्द सुचारू किया जाएगाः लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज

    केदारनाथ पैदल मार्ग को जल्द सुचारू किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून में पत्रकारों को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को भारी बारिश और भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि मार्गों की मरम्मत के कार्य में लोक निर...

अगस्त 10, 2024 7:53 अपराह्न

views 10

चम्पावत जिले में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया गया वृहद वृक्षारोपण

चम्पावत जिले के सशस्त्र सीमा बल पंचम वाहिनी मुख्यालय परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमांडेंट अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वाहिनी के बलकर्मी, केन्द्रीय विघालय के छात्र- छात्राओं और शिक्षकांे ने प्रतिभाग किया। इस दौर...

अगस्त 10, 2024 7:53 अपराह्न

views 12

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के मेधावी छात्रों को करवाया जाएगा भारत भ्रमण

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण करवाया जाएगा। इसके लिए टिहरी जिले के देवप्रयाग विधानसभा के 100 छात्रों के दल को चिन्हित किया गया है। देवप्रयाग से भाजपा विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि 18 से 22 सितंबर के बीच छात्रों को भारत भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ...

अगस्त 10, 2024 7:52 अपराह्न

views 17

‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत कल से प्रदेश के विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

  देशभर में कल से शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोगों से अनुरोध किया कि वे घर पर तिरंगा फहरायें और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करें। इस दौरान देशभर में दो सौ से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया ज...

अगस्त 10, 2024 7:50 अपराह्न

views 15

प्राचीन चारधाम यात्रा मार्गों को विकसित करने से राज्य में ट्रैकिंग पर्यटन को बढ़ावा मिलेगाः पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज  

प्रदेश के प्राचीन चार धाम पैदल मार्गों का सरकार पुनर्विकास करेगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यह जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्राचीन मार्गों को विकसित करने से राज्य में ट्रैकिंग पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। श्री महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की प्राचीन चार धाम पैदल यात्रा 5 हजार 1 ...

अगस्त 10, 2024 7:46 अपराह्न

views 11

प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में होंगे

राज्य में नगर निकायों के चुनाव अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में होंगे। सरकार ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। ओबीसी आरक्षण से लेकर निकायों के परिसीमन आदि की सभी तैयारियां 15 सितंबर से पहले पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेज दिया जाएगा। प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचाय...

अगस्त 10, 2024 7:44 अपराह्न

views 18

विश्व में स्टेम के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो रहा हैः  राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि आज विश्व में स्टेम के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। एक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य स्टेम के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि दुनिया के वह देश लगातार आगे बढ़ रहे हैं जिन्होंने स्टेम शिक्षा के ऊपर ध्यान दिया है। राज्...

अगस्त 10, 2024 7:41 अपराह्न

views 17

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनुपूर्णा देवी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि का आग्रह किया

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अनुपूर्णा देवी ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के महिला एवं बाल विकास मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी शामिल हुई। बैठक में श्रीमती आर्या ने केंद्री...

अगस्त 10, 2024 4:17 अपराह्न

views 16

उत्तराखंड में उच्च घनत्व सेब नीति में किया जाएगा संशोधन

उत्तराखंड में उच्च घनत्व सेब नीति में संशोधन करने के लिए उद्यान विभाग को पन्द्रह दिन की समय सीमा दी गई है। प्रदेश में सेब उत्पादन को बढावा देने और किसानों की सुविधाओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने सचिवालय में सेतु आयोग, कृषि और उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान हाईटेक एप्पल नर्सरी पॉलिसी के सम...

अगस्त 10, 2024 4:17 अपराह्न

views 11

प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगाः शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड के सभी शिक्षण संस्थानों में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षण संस्थानों में स्वाधीनता दिवस को बड़े महोत्सव के रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों में राष्ट्र भावना जागृत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर के सभी कॉलेजों और विश्वविद्याल...