उत्तराखंड

अगस्त 11, 2024 5:05 अपराह्न

views 12

ऋषिकेश को योग सिटी बनाने के लिए सरकार हुई सक्रिय

ऋषिकेश में योग सिटी बनाने को लेकर सरकार सक्रिय हो गई है। इस कड़ी में आवास और शहरी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक में योग सिटी के लिए बिना किसी देरी के भूमि तलाशने के आवास सचिव को निर्देश दिए।   डॉ. अग्रवाल ने कहा की ऋषिकेश अंतरराष्ट्रीय योग की राजधानी के रूप में भी प्रसिद्ध है...

अगस्त 11, 2024 5:04 अपराह्न

views 22

नैनीताल जिले में रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर पर भुगतान के लिए क्यू.आर डिवाइस लगाने का कार्य हुआ शुरू

नैनीताल जिले के चार रेलवे स्टेशनों के टिकट बुकिंग काउंटरों और तल्लीताल स्थित रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर पर भुगतान के लिए क्यू.आर डिवाइस लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। क्यूआर डिवाइसों के लगने से जहाँ एक ओर नकद व फुटकर पैसों के लिए यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा वहीं उन्हें यूपीआई से डिजिटल...

अगस्त 11, 2024 5:03 अपराह्न

views 16

देहरादून में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के पूर्व रजिस्ट्रार जनरल डीपी गैरोला की अध्यक्षता में अधिवक्ता संगोष्ठी हुई

देहरादून में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के पूर्व रजिस्ट्रार जनरल डीपी गैरोला की अध्यक्षता में अधिवक्ता संगोष्ठी हुई। इस अवसर पर डीपी गैरोला ने बताया कि देशभर में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानून भारत को अंग्रेजी मानसिकता से बाहर निकालेंगे। भारतीय कानूनों में यह बदलाव इंडिया से भारत की ओर जाने का प्रभावी क...

अगस्त 11, 2024 5:03 अपराह्न

views 16

बागेश्वर जिले में आपदा से अबतक 42 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

बागेश्वर जिले में इस बार बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। अब तक आपदा से जिले की विभिन्न परिसंपत्तियों को 42 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आपदा में जिले में सात पशुओं की हानि हुई है। प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन अब तक 45 लाख रुपये से अधिक की धनराशि आपदा पीड़ितों को बांट चुका है। ज...

अगस्त 11, 2024 5:03 अपराह्न

views 21

उत्तराखंड के चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनीः मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज चमोली और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। वर्षा का यह दौर आने वाले दिनों में भी जारी रहने का अनुमान है। उधर, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला और ज्ञानसू के समीप भूस्खलन के कारण आवाजाही क...

अगस्त 11, 2024 5:02 अपराह्न

views 15

उत्तराखंड सरकार ने राज्य की विभिन्न योजनाओं और क्षतिग्रस्त कार्यों के पुनःनिर्माण के लिए 65 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि स्वीकृत की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विभिन्न योजनाओं और क्षतिग्रस्त कार्यों के पुनःनिर्माण के लिए 65 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है।   इसके तहत नाबार्ड के अतर्गत देहरादून जिले के रायपुर के भोपालपानी में क्षतिग्रस्त कड़ाई खाला गूल के जीर्णोद्धार और थानों मुख्य नहर के पुनःनिर्माण कार्य क...

अगस्त 11, 2024 2:30 अपराह्न

views 43

उत्तराखंड: भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर यातायात बाधित

  उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा के मार्ग पर कई स्थानों पर यातायात बाधित हुआ है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेताला और ज्ञानसू के निकट भूस्खलन के बाद यातायात बंद है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, बारकोट के निकट मलबा जमा होने की वजह से बंद है। चमोली जिले में बद्रीना...

अगस्त 10, 2024 7:57 अपराह्न

views 16

उत्तराखंड में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर सरकार और प्रशासन हुआ सतर्क

राज्य में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर सरकार और प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स- एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर ठग विभिन्न माध्यमों से लोगों को ठग रहे हैं। उन्होंने साइबर ठ...

अगस्त 10, 2024 7:56 अपराह्न

views 20

उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नदी-नालों में शुरू हुआ सफाई अभियान

  उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने नदी-नालों में सफाई अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए बनरसिया नदी में जमा सिल्ट और कबाड़ को निकालने के लिए पोकलैंड मशीन की मदद ली जा रही है। साथ ही नदी के चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया है। रुद्रपुर सिचा...

अगस्त 10, 2024 7:56 अपराह्न

views 15

उत्तराखंड के टिहरी, देहरादून और बागेश्वर में भारी से भारी बारिश की चेतावनी

टिहरी, देहरादून और बागेश्वर में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में 14 अगस्त तक बारिश के आसार बने हुए हैं। विभाग का कहना है कि इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश की संभावना है। इस बीच, राजधानी देहरादून समेत राज्य के अन्य हिस्सो...