उत्तराखंड

अगस्त 15, 2024 6:16 अपराह्न

views 11

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ध्वजारोहण किया

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनके त्याग, बलिदान, शौर्य और संघर्ष के बल पर हमें आ...

अगस्त 15, 2024 6:16 अपराह्न

views 32

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास में ध्वजारोहण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने देहरादून की बलवीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान राज्यसभा ...

अगस्त 15, 2024 6:16 अपराह्न

views 16

उत्तराखंड सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों को दिए जाने वाली अनुदान राशि में बढोत्तरी की

उत्तराखंड सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों को दिए जाने वाली अनुदान राशि में बढोतरी की है। सैनिकों के सम्मान के लिए राज्य में सैन्य धाम का निर्माण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, दुर्गम क्षेत्र में रह रहे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध...

अगस्त 15, 2024 6:15 अपराह्न

views 13

उत्तराखंड में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा

उत्तराखंड में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह देहरादून के परेड मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए राष...

अगस्त 13, 2024 6:10 अपराह्न

views 11

स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट कार्यों के लिए रिखणीखाल के थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा

स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट कार्यों के लिए पौड़ी जिले के रिखणीखाल के थानाथ्यक्ष संतोष पैथवाल को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने आज इसकी घोषणा की। संतोष पैथवाल को पूर्व में भी थानाध्यक्ष सतपुली के पद पर रहते हुए सामाजिक और  सराहनीय उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए सम्मानित...

अगस्त 13, 2024 6:09 अपराह्न

views 8

हरिद्वार में हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित किया जाएगा

हरिद्वार में हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया जाएगा। तहसील दिवस के आयोजन का समय पूर्वाह्न दस बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। इसमें अनिवार्य रूप से संबंधित क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी।     

अगस्त 13, 2024 6:09 अपराह्न

views 7

उत्तराखंड सरकार, सशस्त्र बलों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण 129 छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी

उत्तराखंड सरकार, सशस्त्र बलों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण 129 छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग की विशेष आर्थिक सहायता योजना के तहत सरकार ने 64 लाख पचास हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित अभ्यर्थी को आर्थिक सहयोग के ...

अगस्त 13, 2024 6:09 अपराह्न

views 5

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत चमोली में जिला स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

चमोली जिले में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत खेल स्टेडियम गोपेश्वर में जिला स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विकासखंड जोशीमठ, नन्दानगर व दशोली और नगर पालिका जोशीमठ के 69 बालक और 52 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।   मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रव...

अगस्त 13, 2024 6:08 अपराह्न

views 9

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई

उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर आज हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। ऊधमसिंह नगर जिले के अटल उत्कृष्ट आदित्य नाथ झा राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाल कर समाज को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों ने प्रीत विहार, लोक विहार होते हुए दिल्ली-नै...

अगस्त 13, 2024 6:08 अपराह्न

views 23

उत्तराखंड राज्य मंत्रीमण्डल ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने की मंजूरी दी

उत्तराखंड राज्य मंत्रीमण्डल ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून में आयोजित मंत्रीमण्डल की बैठक में नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा और नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़ को उच्चीकृत कर नगर निगम बनाने की स्वीकृति दी गई। कैबिनेट ने राज्य क...