उत्तराखंड

अगस्त 16, 2024 3:40 अपराह्न

views 17

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने किया प्रतिभाग

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने उत्तराखण्ड के पारम्परिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने उत्तराखण्ड की संस्कृति व वेशभूषा का प्रदर्शन किया। इस वर्ष लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह म...

अगस्त 16, 2024 3:39 अपराह्न

views 14

राज्य के पूर्व सैनिक और सेवारत सैनिकों के आश्रित पुत्रों को सेना में भर्ती के लिये निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर

राज्य के पूर्व सैनिक, सेवारत सैनिकों के आश्रित पुत्रों को सेना, वायु सेना, पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती के लिये निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। कुमांऊ मंडल और गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के साथ ही 26 अगस्त को देहरादून के हाथीबड़कला में शिविर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिला सैनिक कल्...

अगस्त 16, 2024 3:38 अपराह्न

views 10

प्रदेशभर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा लोकपर्व घी त्यार

राज्य में आज स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक, उत्तराखण्ड का लोकपर्व घी त्यार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व स्वस्थ-सुखद जीवन की कामना की और उन्हें शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि घी त्यार को घी संक्र...

अगस्त 16, 2024 3:34 अपराह्न

views 25

राजधानी देहरादून समेत राज्य के अन्य हिस्सों में 20 अगस्त तक बारिश के आसार

राजधानी देहरादून समेत राज्य के अन्य हिस्सों में दोपहर बाद से कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में 20 अगस्त तक बारिश के आसार बने हुए हैं। विभाग का कहना है कि इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं बारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। उधर, राज्य के पर्वतीय...

अगस्त 16, 2024 3:33 अपराह्न

views 14

रक्षाबंधन पर राखियों से सजे प्रदेश के बाजार, 19 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन

रक्षाबंधन का त्यौहार आगामी 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इसी के मद्देनजर राज्य के बाज़ार राखियों से सज गए हैं। त्यौहार को लेकर पहाड़ से लेकर मैदान तक के बाजारों में रौनक है। राजधानी देहरादून में रंग-बिरंगी राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस बार लोगों में रक्षा बंधन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। भाई-बहन क...

अगस्त 15, 2024 6:23 अपराह्न

views 14

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज उत्तराखंड में सभी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज प्रदेश भर में सभी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में नैनीताल के जिलाधिकारी वंदना ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले में सभी देशी और विदेशी शराब की दुकानें, बार और अन्य एल्कोहल से संबंधित थोक व फुटकर प्रतिष्ठान स्वतंत्रता दिवस पर पूर्णतः बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने य...

अगस्त 15, 2024 6:23 अपराह्न

views 15

नैनीताल के मनोरा वन क्षेत्र में लगभग दस लाख रुपये कीमत का 365 टिन लीसा बरामद किया गया

नैनीताल जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ज्योलीकोट में मनोरा वन क्षेत्र में वन विभाग ने एक वाहन से लगभग दस लाख रुपये कीमत का 365 टिन लीसा बरामद किया। मनोरा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा और उप वन क्षेत्राधिकारी आनंद लाल के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम को रानीबाग चेकपोस्ट पर वाहनों की चैकिंग दौरान...

अगस्त 15, 2024 6:21 अपराह्न

views 14

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित किया

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 89 दशमलव एक-पांच से बढ़कर 94 दशमलव चार-छह और  इंटरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत 82 दशमलव 64 से बढ़कर 90 दशमलव छह-एक हो गया है। परीक्षाफल सुधार परीक...

अगस्त 15, 2024 6:21 अपराह्न

views 14

उत्तराखंड में भूस्खलन की सूचनाओं के डेटाबेस और भूस्खलन के खतरों के आकलन के लिए प्रभावी योजना बनाई जाएगी

मुख्य सचिव ने राज्य में भूस्खलन की सूचनाओं के डेटाबेस, भूस्खलन के खतरों व जोखिमों के आकलन और भूस्खलनों के स्थलीय परीक्षण को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रदेश में भूस्खलन न्यूनीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की लगातार निगरानी रखने को भी कहा गया है। सचिवालय में उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण...

अगस्त 15, 2024 6:17 अपराह्न

views 10

रूद्रप्रयाग में स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया

रूद्रप्रयाग में स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारी राज्य व जिले की उन्नति और प्रगति के लिए आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आहवान किया। इस अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। &n...