उत्तराखंड

अगस्त 22, 2024 6:03 अपराह्न

views 13

राज्य में सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पांच लोक सूचना और तीन प्रथम अपीलीय अधिकारियों को आर.टी.आई. दिवस पर बेहतर निष्पादन करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा

राज्य में सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पांच लोक सूचना और तीन प्रथम अपीलीय अधिकारियों को आर.टी.आई. दिवस पर बेहतर निष्पादन करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। सूचना अधिकार भवन रिंग रोड सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्य प्रभारी सूचना आयुक्त विवेक शर्मा ने कहा कि आमजन में ...

अगस्त 22, 2024 6:02 अपराह्न

views 16

अगले वर्ष की चारधाम यात्रा और अन्य त्योहारी सीजन के दौरान उत्तरकाशी में जाम से काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी

अगले वर्ष की चारधाम यात्रा और अन्य त्योहारी सीजन के दौरान उत्तरकाशी में जाम से काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी। वाहन चालकों को अपने वाहन सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े नहीं करने पड़ेंगे। उत्तरकाशी मुख्य बाजार के जियोग्रिडवाल के पास दो मंजिला बस अड्डा और पार्किंग का निर्माण इस वर्ष अक्टूबर में पूरा हो...

अगस्त 22, 2024 6:01 अपराह्न

views 14

उत्तराखंड लोअर पीसीएस भर्ती का अधियाचन तैयार हो गया है

उत्तराखंड लोअर पीसीएस भर्ती का अधियाचन तैयार हो गया है। कार्मिक विभाग ने बुधवार को अधियाचन राज्य लोक सेवा आयोग को भेज दिया। इसमें 117 पदों पर भर्ती की संस्तुति की गई है। अधियाचन में राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। इसके तहत कुल सात पद आरक्षित किए गए हैं।...

अगस्त 21, 2024 8:45 अपराह्न

views 17

उत्तराखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र आज से चमोली जिले के गैरसैंण के भराडीसैंण स्थित विधानसभा भवन में शुरू हुआ

उत्तराखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र आज से चमोली जिले के गैरसैंण के भराडीसैंण स्थित विधानसभा भवन में शुरू हुआ। राज्य विधानसभा के पहले दिन आज दिवंगत विधायक शैला रानी रावत और पूर्व दिवंगत विधायक, चंपावत एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ...

अगस्त 21, 2024 6:13 अपराह्न

views 12

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के कुरुड़ में आयोजित नंदा देवी राजराजेश्वरी सांस्कृतिक एवं पर्यटन लोकजात मेले में हिस्सा लिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के कुरुड़ में आयोजित नंदा देवी राजराजेश्वरी सांस्कृतिक एवं पर्यटन लोकजात मेले में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, कि इस मेले के बाद मां नंदा देवी की लोकजात यात्रा शुरू होने जा रही है। यह अलौकिक यात्रा प्रदेश के प्रेम और एकता की प्रतीक है। यह यात्रा पूरी दुनिया मे...

अगस्त 21, 2024 6:12 अपराह्न

views 13

प्रदेश के चिह्नित आंदोलनकारियों के सभी आश्रितों को अब 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लाभ मिलेगा

प्रदेश के चिह्नित आंदोलनकारियों के सभी आश्रितों को अब 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लाभ मिलेगा। शासन की ओर से आज इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रविवार को क्षैतिज आरक्षण संबंधी विधेयक को मंजूरी दी थी।

अगस्त 21, 2024 6:12 अपराह्न

views 14

उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग ज़िले में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के भवन निर्माण के लिये नाबार्ड ने 83 करोड़ रुपए की धनराशि मंजूर की

उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग ज़िले में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के भवन निर्माण के लिये नाबार्ड ने 83 करोड़ रुपए की धनराशि मंजूर की है। साथ ही 22 करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग जिले में संचालित राजीव गांधी न...

अगस्त 21, 2024 6:11 अपराह्न

views 13

राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी है

राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में कईं स्थानों पर बारिश के चलते सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गए हैं। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण यातायात के लिए अवरूद्ध है। टिहरी जिले के घुत्तु क्षेत्र में कल रात अतिवृष्टि से एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त ह...

अगस्त 21, 2024 6:11 अपराह्न

views 16

बागेश्वर के अपर जिलाधिकारी एन॰एस नबियाल ने जिले के आधार केंद्रों का प्राथमिकता के साथ संचालन करने के निर्देश दिए

बागेश्वर के अपर जिलाधिकारी एन॰एस नबियाल ने जिले के आधार केंद्रों का प्राथमिकता के साथ संचालन करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक में उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर से शून्य से 5 साल तक की आयु के बच्चों के आधार कार्ड बनाने में तेजी लाने को कहा। श्री नबियाल ने 18 साल तक के ...

अगस्त 21, 2024 6:10 अपराह्न

views 29

पौड़ी जिले के यमकेश्वर में डाक चैपाल का आयोजन किया गया

पौड़ी जिले के यमकेश्वर में डाक चैपाल का आयोजन किया गया। डाक विभाग की ओर से आयोजित चैपाल में लोगों को डाक विभाग की योजनाओं को जानकारी दी गई। चैपाल में इंडिया पेमेंट पोस्ट बैंक की योजनाओं के बारे में आम जनता को जानकारी दी गई।