उत्तराखंड

अगस्त 24, 2024 6:59 अपराह्न अगस्त 24, 2024 6:59 अपराह्न

views 4

उत्तराखंड में नए शैक्षिक सत्र से प्रत्येक ब्लॉक से दो मेधावी छात्रों को करवा जाएगा भारत दर्शन- शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य सरकार छात्रों को बेहतर से बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रावत ने कहा कि नए शैक्षिक सत्र से प्रत्येक ब्लॉक से दो मेधावी छात्रों को भारत दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। उन्हों...

अगस्त 24, 2024 5:43 अपराह्न अगस्त 24, 2024 5:43 अपराह्न

views 4

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन की आलोचना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इनके गठबंधन से यह साबित हो गया है कि कहीं न कहीं कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों के लिए सत्ता पहले है।

अगस्त 24, 2024 5:42 अपराह्न अगस्त 24, 2024 5:42 अपराह्न

views 7

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रोहिला ने देहरादून के रायपुर क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुई क्षति का जायजा लिया

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रोहिला ने देहरादून के रायपुर क्षेत्र के मालदेवता, सेरकी और सिरवाल गढ़ का निरीक्षण कर अतिवृष्टि से हुई क्षति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य सहित जनसमस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त आवश्यक सेवाओं को तीन...

अगस्त 24, 2024 5:42 अपराह्न अगस्त 24, 2024 5:42 अपराह्न

views 7

उत्तराखंड में 37 लाख से अधिक बच्चों को कृमि मुक्ति के लिए दवाई खिलाने का अभियान शुरू

राज्य के 37 लाख से अधिक बच्चों को कृमि मुक्ति के लिए दवाई खिलाने का अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान के दौरान बच्चों को कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। देहरादून के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सभागार में राष्ट्रीय कृमि दिवस आयोजन के लिए मिशन निदेशक, एन.एच.एम., स्वाति एस भदौरिया, की अध्यक्षता म...

अगस्त 24, 2024 5:42 अपराह्न अगस्त 24, 2024 5:42 अपराह्न

views 7

विधानसभा के मानसून सत्र में खेल विश्वविद्यालय विधेयक प्रस्ताव को मिली मंजूरी

विधानसभा के मानसून सत्र में खेल विश्वविद्यालय विधेयक प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुशी जाहिर करते हुए इसे, प्रदेश के लिए खेल के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक दिन बताया है। रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री का भी आभार प्रकट किया और कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा खेलों के विकास के ल...

अगस्त 24, 2024 5:42 अपराह्न अगस्त 24, 2024 5:42 अपराह्न

views 3

मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए सीएम धामी ने श्रमिकों, शासन व प्रशासन के अधिकारियों और कार्मिकों को किया धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने गैरसैण में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों शासन व प्रशासन के अधिकारियों और कार्मिकों को धन्यवाद किया। उन्होंने भराडीसैण में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्यायें सुनी और अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश दिए। विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद श्री धा...

अगस्त 24, 2024 5:41 अपराह्न अगस्त 24, 2024 5:41 अपराह्न

views 8

उत्तराखंड विधानसभा सदन में हुई सकारात्मक चर्चा को सीएम धामी ने राज्य हित में बताया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण में आयोजित विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने सदन में हुई सकारात्मक चर्चा को राज्य हित में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में कई विधेयकों के साथ अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई तथा उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। अनुपूरक बजट, सामान्य बजट ...

अगस्त 24, 2024 5:41 अपराह्न अगस्त 24, 2024 5:41 अपराह्न

views 7

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

उत्तराखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही 18 घण्टे नौ मिनट चली। इस दौरान तीन अध्यादेश और नौ विधेयक सदन के पटल पर रखे गए। पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक के अनुपूरक बजट सहित सदन में सात विधेयक पारित हुए और दो प्रवर समिति को सौंपे गए।   इसके साथ ही विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया...

अगस्त 22, 2024 6:19 अपराह्न अगस्त 22, 2024 6:19 अपराह्न

views 4

उत्तराखंड विधानसभा में पांच हजार तेरह करोड़ रुपए से अधिक का अनुपूरक बजट पेश हुआ

राज्य विधानसभा के दूसरे दिन आज सदन के पटल पर पांच हजार तेरह करोड़ रुपए से अधिक का अनुपूरक बजट पेश किया गया। इस अनुपूरक बजट में लगभग तीन हजार सात सौ छप्पन करोड़ राजस्व पक्ष में और लगभग एक हजार दो सौ छप्पन करोड़ रुपए पूंजीगत पक्ष में है। केन्द्र पोषित योजनाओं के अन्तर्गत एक हजार पांच सौ इक्कतीस करोड़ रुपए...

अगस्त 22, 2024 6:13 अपराह्न अगस्त 22, 2024 6:13 अपराह्न

views 6

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा-गैरसैंण का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि गैरसैंण का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए गैरसैंण के भराड़ीसैंण में सालभर विभिन्न प्रशिक्षण, वर्कशॉप और सेमिनार आयोजित किए जायेंगे। इन कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी सचिव स्तर के अधिकारियों को दी जाएगी। वर्षभर संचालित हो...

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला