उत्तराखंड

सितम्बर 20, 2024 5:28 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 5:28 अपराह्न

views 10

हरिद्वार में 500 रुपये के नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

हरिद्वार पुलिस ने 500 रुपये के नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नकली नोट छापने वाले छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 500 रुपए के 451 नकली नोट सहित मोटरसाइकिल, लैपटॉप, प्रिन्टर और कटर सहित नकली नोट तैयार करने के अन्य उपकरण भी बरामद किये गए हैं।    

सितम्बर 20, 2024 5:27 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 5:27 अपराह्न

views 8

चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 264 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में खेल एवं युवा कल्याण के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खेल विश्वविद्यालय के भूमि हस्तांतरण और चंपावत में बन रहे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्य योजना की मौजूदा स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी ली। श्रीमती आर्या ने बताया कि चं...

सितम्बर 20, 2024 5:26 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 5:26 अपराह्न

views 11

बाल श्रम और भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए देहरादून में चलाया गया विशेष अभियान

बाल श्रम और भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए जिला टास्क फोर्स और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने देहरादून में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान रायपुर और राजपुर क्षेत्र में बाल श्रम करते हुए 3 बच्चों को छुड़ाया गया और 3 नियोजकों पर बाल श्रम कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। देहरादून के पुलिस अधीक्षक, श...

सितम्बर 20, 2024 5:24 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 5:24 अपराह्न

views 9

उत्तराखंड में बनेंगे थाना स्तर पर वीडियो कांफ्रेसिंग सिस्टम युक्त रूम, हर जिले में खोले जाएंगे डेटा संग्रहण केंद्र

प्रदेश में थाना स्तर पर वीडियो क्रांफ्रेसिंग सिस्टम युक्त रूम तैयार किए जाएंगे, ताकि न्यायालयों में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से साक्ष्य दिए जा सकें।  इससे पुलिसकर्मियों को काफी सुविधा मिलेगी और समय की बचत भी होगी। इसके अलावा विभिन्न अभियोगों से संबंधित साक्ष्यों के रख-रखाव के लिए सभी जिलों में साक्ष्य प्...

सितम्बर 20, 2024 5:22 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 5:22 अपराह्न

views 15

उत्तराखण्ड लोक और निजी संपत्ति क्षति वसूली कानून को राज्यपाल ने दी मंजूरी

उत्तराखण्ड लोक और निजी संपत्ति क्षति वसूली कानून को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। इस कानून के तहत दंगाईयों से सरकारी और निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई की जा सकेगी। साथ ही दंगा नियंत्रण में लगे सरकारी तंत्र और अन्य कार्यों पर आने वाले खर्च की भरपाई भी की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस ...

सितम्बर 19, 2024 8:00 अपराह्न सितम्बर 19, 2024 8:00 अपराह्न

views 13

देहरादून नगर निगम के विभिन्न वार्डों से शुल्क एकत्र करने का काम करेगी महिला स्वयं सहायता समूह

नगर निगम देहरादून के विभिन्न वार्डों से शुल्क एकत्रीकरण का काम अब महिला स्वयं सहायता समूह करेंगी। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह को नगर निगम के 38 वार्डों से कूड़ा एकत्रीकरण का शुल्क जमा करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सभी महिला समूह को वार्डों का आवंटन कर दिया गया है। &n...

सितम्बर 19, 2024 7:59 अपराह्न सितम्बर 19, 2024 7:59 अपराह्न

views 5

प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान बंद हुई सड़कों को खोलने का काम युद्ध स्तर पर जारी

प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान बंद हुई सड़कों को तेजी से खोलने का काम जारी है। पिछले चार दिन में प्रदेश भर की 307 बंद सड़कों को खोल दिया गया है हांलाकि अभी भी प्रदेश भर में 150 से ज्यादा सड़के बंद है जिनको खोलने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।   मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन सचिव से 25 सित...

सितम्बर 19, 2024 7:57 अपराह्न सितम्बर 19, 2024 7:57 अपराह्न

views 6

कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल में आठ दिवसीय एसएसबी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल में आठ दिवसीय एसएसबी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 32 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डीएस रावत ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों को भारतीय सेना में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लि...

सितम्बर 19, 2024 7:57 अपराह्न सितम्बर 19, 2024 7:57 अपराह्न

views 8

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने उत्तराखंड के चार गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार देने की घोषणा की

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने उत्तराखंड के चार गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार देने की घोषणा की है। पर्यटन मंत्रालय 27 सितम्बर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर यह पुरस्कार देगा।   उत्तरकाशी जिले के जखोल गांव को साहसिक पर्यटन और हर्षिल गांव को वाइब्रेंट विपेज तथा पिथौरागढ़ जिले के सीमान्...

सितम्बर 19, 2024 7:57 अपराह्न सितम्बर 19, 2024 7:57 अपराह्न

views 3

आदि कैलाश यात्रा फिर से शुरू, आज छह सौ से अधिक श्रद्धालुओं को जारी किये गये इनर लाइन पास

पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने आदि कैलाश यात्रा एक बार फिर से शुरू कर दी है। प्रशासन ने आज से यात्रियों के लिए इनर लाइन पास जारी करना शुरू कर दिया है। यात्रा शुरू होने के बाद आज पहले दिन 600 से अधिक यात्रियों को इनर लाइन पास जारी किए गए।   पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने बताया कि बड़ी सं...

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला