उत्तराखंड

सितम्बर 3, 2025 2:06 अपराह्न

views 21

उत्तराखंड में बारिश से थोड़ी राहत मिली, भूस्खलन और मलबे की समस्या बरकरार

  उत्तराखंड में आज अधिकतर क्षेत्रों में बारिश से थोड़ी राहत मिली। हालाँकि, कई इलाकों में भूस्खलन और मलबे की समस्या बनी हुई है। मलबा हटाने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी ज़िलों के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ ज़िलों में आज स्कूल और...

सितम्बर 3, 2025 1:40 अपराह्न

views 24

हरिद्वार की मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने नारसन विकासखंड में बीज बैंक का निरीक्षण किया

हरिद्वार की मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने नारसन विकासखंड में ग्रामोत्थान रीप परियोजना के सहयोग से स्थापित बीज बैंक का निरीक्षण किया। यह बीज बैंक नारसन के मखदुमपुर में स्थित नारी शक्ति सीएलएफ में स्थापित है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बीज बैंक के प्रमाणीकरण पर विशेष ध्यान केंद्...

सितम्बर 3, 2025 1:38 अपराह्न

views 21

उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश से थोड़ी राहत, बाधित सड़कों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी।

राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और मलबा आने से कई सड़कें बाधित हैं, जिन्हें खोलने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने आज देहरादून, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेताव...

सितम्बर 3, 2025 1:36 अपराह्न

views 18

हरिद्वार में भूमानंद अस्पताल के नये ओपीडी भवन का शुभारंभ

धार्मिक नगरी हरिद्वार में भूमानंद अस्पताल के नये ओपीडी भवन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत सहगल ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने इस पहल को ‘सेवा और श्रद्धा’ का संगम बताया। पत्रकारों से बातचीत में श्री सहगल ने कहा कि हरिद्वार जैसे तीर्थ...

सितम्बर 3, 2025 1:34 अपराह्न

views 26

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा रोजगार के अवसर प्रदान करने में सहायक होगी महक क्रांति नीति

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में संगध पौंध केन्द्र की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि प्रदेश में महक क्रांति नीति के विस्तार के लिए वर्ष 2025 से वर्ष 2047- विकसित भारत संकल्प तक की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके तहत पहले चरण में 22750 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर कार्य क...

सितम्बर 3, 2025 1:30 अपराह्न

views 32

पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बेस अस्पताल कोटद्वार में  व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बेस अस्पताल कोटद्वार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों और संसाधनों की सूची को अद्यतन रखने, ई-औषधि पोर्टल के संचालन को सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चिक...

सितम्बर 3, 2025 1:27 अपराह्न

views 18

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने हिन्दुस्तान मशीन टूल्स की रानीबाग स्थित भूमि को अधिग्रहित किया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन- ईपीएफओ, क्षेत्रीय कार्यालय, हल्द्वानी ने नैनीताल तहसील के अंतर्गत हिन्दुस्तान मशीन टूल्स की रानीबाग स्थित भूमि को अधिग्रहित किया है। भविष्य निधि आयुक्त आकाश वर्मा ने आकाशवाणी को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिष्ठान के खिलाफ एक अर्ध न्यायिक जाँच के बाद यह कार्यवाही की ग...

सितम्बर 3, 2025 1:25 अपराह्न

views 20

रुद्रपुर फोरेंसिक लैब में जेनेटिक एनेलाइजर मशीन स्थापित होने से डीएनए जांच में आएगी तेजी

कुमाऊं मंडल में अपराधों की जांच में मददगार डीएनए सैंपल रिपोर्ट अब पुलिस को जल्द मिल सकेगी। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में स्थापित विधि विज्ञान प्रयोगशाला यानी फोरेंसिक लैब में जेनेटिक एनेलाइजर मशीन स्थापित होने से डीएनए रिपोर्ट जल्द मिलेगी। फोरेंसिक लैब में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ...

सितम्बर 3, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 21

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बारिश से प्रभावित हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र का ट्रैक्टर से दौरा कर आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और जिला प्रशासन को राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्र...

सितम्बर 3, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 6

उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी

उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में हो रही लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन व्यापक रूप से तरह प्रभावित हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, उधमसिंह और बागेश्वर में क...