उत्तराखंड

जुलाई 19, 2025 10:02 अपराह्न

views 18

चम्पावत जिले में लोहावती नदी के संवर्धन और संरक्षण लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट जल्द शुरू होगा

चम्पावत जिले के लोहाघाट स्थित लोहावती नदी के संवर्धन और संरक्षण लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट जल्द शुरू होगा। इस संबंध में उप जिलाधिकारी नितेश डांगर की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में लोहावती नदी को स्वच्छ बनाने की योजना पर चर्चा की गई। उप जिलाधिकारी ने बताया कि लम्बे समय से लोहा...

जुलाई 19, 2025 10:00 अपराह्न

views 20

नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पौड़ी और चमोली जिला कारागार में विधिक जागरुकता शिविरों का आयोजन

नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पौड़ी जिला कारागार में विधिक जागरुकता व साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी के सचिव, नाज़िश कलीम ने बंदियों को नेल्सन मंडेला के संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। साथ ही उन्हें संविधान द्वारा प्रदत्त अधिक...

जुलाई 19, 2025 9:57 अपराह्न

views 20

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के तहत नौटी गांव का भ्रमण किया

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आज नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के तहत नौटी गांव का भ्रमण किया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और नंदा देवी राजजात से जुड़ी परंपराओं, मान्यताओं और तैयारियों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने यात्रा के ऐतिहासिक महत्व और स्थानीय सहयोग को लेकर कई महत्वपूर्...

जुलाई 19, 2025 9:55 अपराह्न

views 25

रुद्रप्रयाग जिले में लोकपर्व हरेला धूमधाम से मनाया गया

रुद्रप्रयाग जिले में लोकपर्व हरेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जलागम प्रबंधन की ओर से एक पेड़ माँ के नाम और गो ग्रीन थीम के तहत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जखोली विकासखंड के लाटा बाबा इंटरमीडिएट कॉलेज, शीशों-माण्डा में आयोजित हुआ। इसमें विभागीय अधिकारियों और ...

जुलाई 19, 2025 11:57 पूर्वाह्न

views 29

उत्तराखंड में तेज बारिश की आशंका: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में कल कुछ इलाकों में बहुत तेज बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की है। नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है।   देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में सोमवार को बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान राज्य के अन्य ह...

जुलाई 19, 2025 11:55 पूर्वाह्न

views 24

आज उत्तराखंड निवेश उत्सव’ में भाग लेंगेकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्‍तराखंड में उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में 'उत्तराखंड निवेश उत्सव' में भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में औद्योगिक निवेश की प्रगति को प्रदर्शित करना है। हमारी संवाददाता ने बताया है कि इन उपलब्धियों को उजागर करने और भविष्य के निवेश अवसरों की तलाश के लिए '...

जुलाई 17, 2025 11:00 पूर्वाह्न

views 42

भारतीय सेना द्वारा युवाओं को सेना में भर्ती और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय संवादात्मक कार्यक्रम सम्पन्न

भारतीय सेना द्वारा युवाओं को सेना में भर्ती और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘‘कारवां टॉकीज़- जॉइन इण्डियन आर्मी‘‘ अभियान के तहत हरिद्वार ज़िले के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में दो दिवसीय संवादात्मक कार्यक्रम 15 और 16 जुलाई को आयोजित किए गए। इस दौरान सेना के प्रतिनिधियों न...

जुलाई 17, 2025 10:59 पूर्वाह्न

views 24

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रावणी मेले को वर्चुअली किया संबोधित, कहा- श्रावणी मेला, लोक आस्था और परंपराओं का जीवंत उदाहरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जागेश्वर मंदिर समिति द्वारा अल्मोड़ा में आयोजित श्रावणी मेले 2025 के शुभारंभ अवसर पर वर्चुअल माध्यम से जुड़कर श्रद्धालुओं और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम, उत्तराखंड की पौराणिक सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और श्रावणी मेला हमारी लोक आस्था और प...

जुलाई 17, 2025 10:57 पूर्वाह्न

views 22

उत्तराखंड: श्रावण मास का कांवड़ मेला चरम पर, छह दिनों में लगभग 1.17 करोड़ शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों को रवाना हुए

श्रावण मास के कांवड़ मेले के छह दिनों में अब तक लगभग 1 करोड़ 17 लाख शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने शिवालयों की ओर रवाना हो चुके हैं। कांवड़ियों की भीड़ से हरिद्वार शिवमय हो गया है और पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल है। रंग-बिरंगी सजी कांवड़ों की झांकियों ने शहर की सड़कों को भक्ति से भर दिया है। कांवड़ ...

जुलाई 17, 2025 10:56 पूर्वाह्न

views 34

उत्तराखंडः देहरादून जिला प्रशासन ने आपदाग्रस्त बटोली गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया

देहरादून जिला प्रशासन ने मिसराज पट्टी के आपदाग्रस्त बटोली गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कराई और मौके पर ही दवाएं वितरित कीं। यह कदम जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर उठाया गया, जिन्होंने हाल ही में गांव का भ्रमण कर प्रभावितों से मुलाकात की थी। जिलाधिकारी ने ग्रामीणो...