उत्तराखंड

नवम्बर 17, 2024 11:54 पूर्वाह्न

views 20

आयुष्मान वय वंदना कार्ड के तहत उत्तराखंड में अब तक 10 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने कराया नामांकन

आयुष्मान वय वंदना कार्ड के शुरू होने के तीन सप्ताह के अंदर 10 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने इसके लिए नामांकन कराया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इनमें से लगभग 4 लाख नामांकन महिलाओं द्वारा किए गए हैं। इस कार्ड के जारी होने के बाद से 9 करोड़ रुपये से अधिक के उपचारों को अधिकृत किया गया है।    

नवम्बर 17, 2024 11:52 पूर्वाह्न

views 9

केदारनाथ उपचुनाव के लिए राजनैतिक पार्टियों का चुनावी सभा और रैलियों का दौर चरम पर

केदारनाथ उपचुनाव के लिए राजनैतिक पार्टियों का चुनावी सभा और रैलियों का दौर चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य बड़े नेता और कार्यकर्ता रुद्रप्रयाग पहुंच रहे हैं। चोपता में आशा नौटियाल के समर्थन में मुख्यमंत्री ने कल दो जन सभाओं क...

नवम्बर 17, 2024 11:50 पूर्वाह्न

views 18

उत्तराखंड: मानव वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या पर नई टिहरी में जनसवांद कार्यक्रम का आयोजन

मानव वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या पर नई टिहरी में मानव वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण कार्यशाला के तहत जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में गुलदार, सूअर, बंदरों, भालू, सांप जैसे कई तरह के जंगली जानवरों से मानव और कृषि को हो रहे नुकसान की बात ...

नवम्बर 17, 2024 11:48 पूर्वाह्न

views 33

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग को मिली 352 नई एएनएम

प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को 352 नई ए०एन०एम मिली हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत स्वास्थ्य ए०एन०एम के रिक्त 391 पदों पर अंतिम परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत चयन बोर्ड ने 31 प...

नवम्बर 17, 2024 11:45 पूर्वाह्न

views 12

उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में रात ग्यारह बजे के बाद कोई भी बार, पब, क्लब संचालित नहीं होगा

देहरादून में रात ग्यारह बजे के बाद कोई भी बार, पब, क्लब संचालित नहीं होगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने रात में नशे के कारण बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर यह निर्णय लिया है। उन्होंने सप्ताह के अंत में एक घंटा अतिरिक्त बार संचालन की अनुमति की वर्षों पुरानी प्रथा ...

नवम्बर 17, 2024 11:41 पूर्वाह्न

views 10

उत्तराखंडः देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए किए जा रहे हैं प्रभावी उपाय

राजधानी देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं। इसके लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली, और संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश दिए।   जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा सुधारीकरण और दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने वा...

नवम्बर 16, 2024 12:53 अपराह्न

views 13

उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही अब मैदानी इलाकों में भी ठंडक बढ़ने लगी है। पिछले कुछ दिनों में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में हल्की धुंध देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।   विभाग ने वाहन चालकों ...

नवम्बर 16, 2024 12:53 अपराह्न

views 14

उत्तराखंड विशेष कार्य बल ने 25 हजार के इनामी अपराधी को पंजाब से गिरफ्तार किया

उत्तराखंड विशेष कार्य बल-एसटीएफ और चंपावत जिले के लोहाघाट थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है। आरोपी छह वर्ष से फरार चल रहा था। इसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में ठगी व धोखाधड़ी के मुकदमें दर्ज हैं।   वर्ष 2018 में लोहाघाट थाना क्षेत्र मे...

नवम्बर 16, 2024 12:51 अपराह्न

views 16

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं मण्डल के सभी छह जिलों के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी में जल जीवन मिशन की बैठक में कुमाऊं मण्डल के सभी छह जिलों के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुमाऊं में कुल 3 हजार 4 सौ 11 पेयजल योजनाएं हैं, जिनमें से 2 हजार 4 सौ 44 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 967 योजनाओं पर कार्य जारी है।   आय...

नवम्बर 16, 2024 12:51 अपराह्न

views 14

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में साइबर नेशन एंड कंप्यूटेशन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

साइबर नेशन एंड कंप्यूटेशन पर देहरादून के एक निजी कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञों ने छात्रों से तकनीक की मदद से रक्षा प्रणालियों में नई खोज करने का आह्वान किया। सम्मेलन को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के उपकरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के निदेशक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि ...