उत्तराखंड

दिसम्बर 2, 2024 3:29 अपराह्न

views 18

केदारनाथ यात्रा के हेली टिकट के नाम पर ठगी में एक गिरफ्तार

केदारनाथ यात्रा के लिए हिमाचल के यात्रियों से हवाई टिकट के नाम पर एक लाख बारह हजार की ठगी करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

दिसम्बर 2, 2024 3:28 अपराह्न

views 13

इंद्रासणी देवी की देवयात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह

रुद्रप्रयाग जिले में स्थित सिलगढ़ पट्टी के गांवों की आराध्य मां भगवती इंद्रासणी की देवयात्रा में ग्रामीण पूरे उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। इंद्रासणी देवयात्रा दो माह तक चलेगी। इस दौरान यात्रा 60 से अधिक गांवों का भ्रमण करती है और भ्रमण के समय हर गांव में मेला आयोजित होता है।   गांवों के भ्रमण...

दिसम्बर 2, 2024 3:28 अपराह्न

views 43

स्वच्छता अभियान में महिलाएं निभा रही अहम भूमिका

बागेश्वर को स्वच्छ बनाए रखने में ज़िले की महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। खासतौर पर घर-घर से कूड़ा उठाने में सखी समूह की महिलाओं की भागीदारी, स्वच्छता के क्षेत्र में नया अध्याय लिख रही है।   इन्हीं प्रयास को देखते हुए नगरपालिका सभागार में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से सखी सहायता समूह की 48 मह...

दिसम्बर 2, 2024 3:27 अपराह्न

views 14

रुद्रप्रयाग जिले में मंडुवा बना आर्थिकी का जरिया

विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले रुद्रप्रयाग जिले में मंडुवे की खेती काश्तकारों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही है। इस वर्ष कृषि विभाग और सहकारिता समिति के माध्यम के तय लक्ष्य के सापेक्ष 94 फीसदी मंडुवे की खरीद की जा चुकी है, जिससे एक सौ नवासी काश्तकारों को 48 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई है।   ...

दिसम्बर 2, 2024 3:27 अपराह्न

views 27

बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों में आई तेजी

बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने के बाद मास्टर प्लान के कार्याे ने रफ्तार पकड ली है। इस सीजन में बर्फबारी से पहले अधिकांश कार्याे को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बद्रीनाथ पहुंच कर मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्याे और आगामी यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर स्थलीय नि...

दिसम्बर 2, 2024 3:26 अपराह्न

views 20

चंपावत जिले के बनबसा में धार्मिक शिक्षक भर्ती परीक्षा संपन्न

चम्पावत जिले के बनबसा आर्मी परिसर में सेना में धार्मिक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दूसरे चरण में कल से अग्नि वीर भर्ती शुरू हो गई है। दूसरे चरण में छह दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा और अभिलेखों का सत्यापन होगा।   अग्निवीर भर्ती के पहले दिन कल पिथौरागढ़ जिले क...

दिसम्बर 2, 2024 3:26 अपराह्न

views 14

बदरीनाथ के शीतकालीन प्रवास स्थल पहुंचे डीएम, परखी व्यवस्थाएं

शीतकालीन प्रवास स्थलों पर यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने पांडुकेश्वर में योग बद्री मंदिर और कुबेर  मंदिर में यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।   उन्होंने शीतकालीन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए समुचित व्यवस्थांए करने और शीतकालीन प्रवास स्थलों का व्...

दिसम्बर 2, 2024 3:25 अपराह्न

views 25

देहरादून जिला कारागार में अक्षय पात्र योजना का डीएम ने किया निरीक्षण

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने सुदोवाला स्थित अक्षय पात्र रसोई का निरीक्षण कर, रसोई में खाना बनाए जाने की प्रक्रिया परखी।  इस दौरान जिलाधिकारी ने रसोई के संचालकों को बच्चों के अनुकूल भोजन निर्माण करने को कहा। जिलाधिकारी ने अक्षय पात्र रसोई  में खाना बनाये जाने की प्रक्रिया देखी और सफाई व्यवस्था...

दिसम्बर 2, 2024 3:25 अपराह्न

views 2K

नंदा गौरा योजना में आवेदन की तिथि बढ़ी

उत्तराखंड सरकार ने नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर रखी गई थी।   इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया ळें महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आवेदन की तिथ...

दिसम्बर 2, 2024 1:13 अपराह्न

views 10

कोटद्वार में पांच दिवसीय प्रकृतिविद प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पर्यटन एवं आतिथ्य कौशल परिषद की ओर से कोटद्वार में पांच दिवसीय प्रकृतिविद प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने कल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को प्रकृति संरक्षण, पर्यटन और आजीविका के नए आयामो...