उत्तराखंड

दिसम्बर 10, 2024 3:01 अपराह्न

views 22

आईएमए में पासिंग आउट परेड के मद्देनजर कई प्रमुख मार्गों को किया गया डायवर्ट

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड की तैयारियों के चलते देहरादून में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आज से 14 दिसंबर तक आयोजित इस खास कार्यक्रम के चलते शहर में कई प्रमुख मार्गों को डायवर्ट किया गया है। आईएमए की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा और उस दिशा को ‘जीरो जोन’ घोषित किया गया है।...

दिसम्बर 10, 2024 3:00 अपराह्न

views 21

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण का रखा जाएगा विशेष ध्यान

उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल ग्रीन गेम्स की थीम के साथ आयोजित किये जांएगे। इसके लिए आयोजन स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।   राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खे...

दिसम्बर 10, 2024 2:59 अपराह्न

views 13

रुड़की के पैविलियन ग्राउंड में कल से होगी अग्निवीर भर्ती

रुड़की के पैविलियन ग्राउंड में भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए दो चरणों में कल से भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। 11 से 17 दिसंबर तक होने वाले पहले चरण में प्रदेश के सात जिलों के पुरुष प्रतिभागी अग्निवीर जनरल ड्यूटी, स्टोर कीपर, टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती के लिए भाग लेंगे और दूसरे चरण ...

दिसम्बर 10, 2024 2:59 अपराह्न

views 12

नए कलेवर में नजर आएगा नई टिहरी

टिहरी जिला प्रशासन ने टीएचडीसी के सहयोग से नई टिहरी को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। नई टिहरी के सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है।   इसके तहत करीब एक करोड़ रूपए की लागत से कार्य किए जाएंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि इन कार्यों के लिए उन्...

दिसम्बर 10, 2024 2:58 अपराह्न

views 18

मेडिकल कॉलेजों में तैनात सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को एम्स के समान मिलेगा वेतनमान

राज्य के मेडिकल कॉलेजों में तैनात सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को एम्स के समान वेतनमान मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत की अध्यक्षता में देहरादून स्थित मुख्य सचिव सभागार में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।   इस दौरान मेडिकल कॉलेजों में संकाय पदोन्नति नीति और पीजी छात्रों के लिए अनिव...

दिसम्बर 10, 2024 2:58 अपराह्न

views 14

टीबी उन्मूलन की दिशा में पांच जिलों में चलाई जाएगी मोबाईल टेस्टिंग वैन

प्रदेश में टीबी उन्मूलन की दिशा में जल्द ही राज्य के पांच जिलों में मोबाइल टेस्टिंग वैन चलाई जाएगी, जो घर-घर जाकर मरीजों की जांच करेगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में टीबी मरीजों की जांच व उपचार अधिक से अधिक हो, इसके लिये शीघ्र ही पीपीपी मोड में मोबाइल ट्...

दिसम्बर 10, 2024 11:08 पूर्वाह्न

views 15

बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में ठिठुरन बढ़ी

  प्रदेश के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड में बढोतरी दर्ज की गई है। साथ ही मैदानी इलाकों में कुछ हिस्सों में आज सुबह के समय धुंध छाई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दि...

दिसम्बर 10, 2024 11:06 पूर्वाह्न

views 17

उत्तराखंड में आयुष निर्माण, वेलनेस, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को प्रदान की जा रही है नई दिशा और गति: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में आयुष नीति के तहत आयुष निर्माण, वेलनेस, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को नई दिशा और गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देहरादून में आयोजित होने वाली वैश्विक आयुर्वेद कांग्रेस राज्य को आयुर्वेद के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर...

दिसम्बर 10, 2024 11:04 पूर्वाह्न

views 26

उत्तराखंड पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चम्पावत पुलिस ने किया भर्ती तैयारी पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

  उत्तराखण्ड पुलिस में पुलिस आरक्षी, पीएसी सहित आर.आर.बी भर्ती परीक्षा 2024 की तैयारी के लिए चम्पावत पुलिस युवाओं के लिए भर्ती तैयारी पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में भर्ती के दौरान होन...

दिसम्बर 10, 2024 11:02 पूर्वाह्न

views 12

उत्तराखंड में जरूरतमंद लोगों तक समय पर एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस की सुविधा पहुंचाने के लिए एसओपी तैयार करने के निर्देश

  उत्तराखंड में जरूरतमंद लोगों तक समय पर एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस की सुविधा पहुंचाने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया-एसओपी तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी मृतक का परिवार आर्थिक रूप से ...