उत्तराखंड

दिसम्बर 18, 2024 11:20 पूर्वाह्न

views 11

शासन ने जल और सीवर के अवशेष देयकों के एकमुश्त भुगतान पर सम्पूर्ण सरचार्ज माफी की अवधि 31 मार्च तक बढ़ाई

उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के जल और सीवर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। जल और सीवर के अवशेष देयकों के एकमुश्त भुगतान पर सम्पूर्ण सरचार्ज माफी की अवधि को अगले वर्ष 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने बीते नवंबर माह में जल और सीवर के अवशेष देयकों का 31 दिसंबर तक एकमुश्त भुगतान किए जाने पर वि...

दिसम्बर 18, 2024 11:18 पूर्वाह्न

views 25

उत्तराखण्ड में आपदा प्रबन्धन को सृदृढ़ करने के उद्देश्य से 1480 करोड़ रुपये की विश्व बैंक सहायतित परियोजना को मंजूरी

केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड में आपदा प्रबन्धन को सृदृढ़ और रिस्पांस टाईम को कम करने के उद्देश्य से 1480 करोड़ रुपये की विश्व बैंक सहायतित परियोजना को मंजूरी दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। एक संदेश में मुख्यमंत्री ने...

दिसम्बर 18, 2024 11:14 पूर्वाह्न

views 13

सीएम धामी ने प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए दूध, शहद, कृषि उत्पादन और बागवानी को बढ़ावा देने पर जोर दिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए दुग्ध, मधु, कृषि उत्पादन और बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। टिहरी गढ़वाल में जौनपुर क्रीड़ा और सांस्कृतिक विकास महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि होम स्टे के माध्यम से भी युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने क...

दिसम्बर 17, 2024 5:00 अपराह्न

views 118

भाजपा जुब्बल मंडल के मंडल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया रेस्ट हाउस में पूर्ण हुई

भाजपा जुब्बल मंडल के मंडल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया रेस्ट हाउस में पूर्ण हुई। बैठक में चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहें, उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता चेतन ब्रागटा, जिला अध्यक्ष अरुण फालटा पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा, नवनियुक्त कोटखाई नावर के मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह डोगरा ए...

दिसम्बर 17, 2024 5:00 अपराह्न

views 18

विधायक सुरेश कुमार ने मंगलवार को मिनी सचिवालय के परिसर में उपमंडल स्तरीय पुस्तकालय का लोकार्पण किया

विधायक सुरेश कुमार ने मंगलवार को  मिनी सचिवालय के परिसर में उपमंडल स्तरीय पुस्तकालय का लोकार्पण किया।   इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस लाइब्रेरी में पाठकों को कंप्यूटर, इंटरनेट, कैफे एवं जलपान सहित अन्य सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे आम पाठकों और विशेषकर, प्रतियोगी परीक्षाओं की त...

दिसम्बर 17, 2024 4:59 अपराह्न

views 15

भारत-नेपाल के बीच धारचूला के छारछुम में निर्माणाधीन मोटर पुल में अतिरिक्त बैरियर रखने के निर्देश

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने भारत-नेपाल के बीच धारचूला के छारछुम में निर्माणाधीन मोटर पुल में अतिरिक्त बैरियर रखने के साथ ही गेट निर्माण के निर्देश दिए हैं।   उन्होंने सशस्त्र सीमा बल, पुलिस, कस्टम, वन विभाग और आईबी के अधिकारियों से पुल के पास विभाग की चेक पोस्ट, चैकियां स्थापित करन...

दिसम्बर 17, 2024 4:59 अपराह्न

views 13

कांग्रेसी नेता के आवास पर ईडी का छापा

उत्तराखंड के कांग्रेसी नेता राजीव जैन के आवास पर आज प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने छापा मारा। सुबह चार बजे से ही उनके आवास पर ईडी की कार्रवाई चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी ईडी ने बरामद की है।

दिसम्बर 17, 2024 4:58 अपराह्न

views 14

19 से 25 दिसंबर तक प्रशासन गांव की ओर 2024 अभियान मनाया जाएगा

भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत मंत्रालय के तहत 19 से 25 दिसंबर तक प्रशासन गांव की ओर 2024 अभियान मनाया जाएगा। देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि देहरादून नगर निगम की विभिन्न मलिन बस्तियों में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएं...

दिसम्बर 17, 2024 4:58 अपराह्न

views 14

आग से दो मंजिला आवासीय भवन जलकर राख

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर भटवाड़ी तहसील के सिल्ला गांव में दो मंजिला आवासीय भवन जलकर राख हो गया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। आग से आसपास की कुछ भवनों को भी नुकसान पहुंचा है।   उत्तरकाशी से हमारे सहयोगी ने बताया कि आग फैलने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने इन भवनों को पहले ही ...

दिसम्बर 17, 2024 4:57 अपराह्न

views 16

नैनीताल जिले में 107 वाहनों का चालान, 5 व्यावसायिक वाहन जब्त

नैनीताल जिले में परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों ने जिले के विभिन्न मोटर मार्गों पर जांच अभियान चलाकर 107 वाहनों के चालान कर 5 व्यावसायिक वाहनों को जब्त किया है। प्रवर्तन दल ने हल्द्वानी-नैनीताल, हल्द्वानी-भीमताल, हल्द्वानी-लालकुआं, हल्द्वानी-रुद्रपुर और हल्द्वानी-कालाढूंगी मोटर मार्गों पर ये कार्यवाह...