उत्तराखंड

दिसम्बर 19, 2024 10:29 पूर्वाह्न

views 11

हल्द्वानी में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम और टिहरी गढ़वाल के भिलंगना में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए शासन ने स्वीकृति दी

हल्द्वानी में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम और टिहरी गढ़वाल के भिलंगना में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए शासन ने स्वीकृति दी है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में देहरादून में आयोजित एक बैठक में बाढ़ सुरक्षा के इन कार्यों को मंजूरी दी गई। इन योजनाओं पर 54 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।...

दिसम्बर 19, 2024 10:27 पूर्वाह्न

views 20

पर्यटन और लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने पांच करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया

प्रदेश के पर्यटन और लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी गढ़वाल जिले के पोखड़ा विकासखंड में पांच करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान, उन्होंने महाराजा अग्रसेन हिमालय विश्वविद्यालय छात्रावास भवन का भी उद्घाटन किया। सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यम...

दिसम्बर 19, 2024 10:25 पूर्वाह्न

views 18

उत्तराखंड में जनवरी 2025 से लागू होगा यूसीसी, सभी तैयारियां पूरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड में जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला प्रदेश बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस यू॰सी॰सी से उत्तराखंड की महिलाओं और बच्चों का सशक्तिकर...

दिसम्बर 18, 2024 7:00 अपराह्न

views 26

उत्तराखंड में जनवरी 2025 से लागू होगी समान नागरिक संहिता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज देहरादून में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यूसीसी लागू करने के निर्देश दिए। श्री धामी ने क...

दिसम्बर 18, 2024 7:00 अपराह्न

views 12

देवप्रयाग में सुरंग में बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं के दौरान प्रबंधन की व्यवस्थाओं को परखने के लिए मॉक ड्रिल

देवप्रयाग के सौड़ में रेलवे परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं के दौरान प्रबंधन की व्यवस्थाओं को परखने के लिए मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल के तहत सुरंग में फंसे 10 मजदूरों को सकुशल रेस्क्यू किया गया। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य राहत और बच...

दिसम्बर 18, 2024 6:58 अपराह्न

views 14

चंपावत में रोस्टर के आधार पर जिला अस्पताल में सेवाएं देंगे डाक्टर

चंपावत जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी अब रोस्टर के आधार पर पूरा किया जा रहा है। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के आदेश के तहत तीन जिलों के 8 स्त्री रोग विशेषज्ञ और 4 बाल रोग विशेषज्ञ समेत 12 डॉक्टर रोस्टर के आधार पर 10 और 15 दिन जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। जिला अ...

दिसम्बर 18, 2024 6:58 अपराह्न

views 18

38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत पिथौरागढ़ जिले में होगी बॉक्सिंग प्रतियोगिता

38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत पिथौरागढ़ जिले में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय खेलों के भव्य आयोजन के लिए खेल विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देना में जुटा है। पिथौरागढ़ के जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने ये जानकारी दी। आकाशवाणी से बातचीत में उन्होंने बताया कि खेलों के दृष्टिगत...

दिसम्बर 18, 2024 6:58 अपराह्न

views 27

किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि विभाग ने खेतों की सुरक्षा के लिए अभिनव पहल शुरू की

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि विभाग ने खेतों की सुरक्षा के लिए अभिनव पहल शुरू की है। योजना के तहत चमोली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 4 सौ हेक्टेयर कृषि भूमि की चैन फेंसिंग की जा रही है। प्रभारी कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजेश खेतवाल ने बताया कि जिले में जंगली जानवर...

दिसम्बर 18, 2024 6:57 अपराह्न

views 19

टिहरी जिले में कल से शुरू होगा एक्रो फेस्टिवल 2024

टिहरी जिले में कल से एक्रो फेस्टिवल 2024 की शुरुआत होने जा रही है। टिहरी झील पर होने वाला यह आयोजन साहसिक खेल प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आ रहा है। महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के साहसिक खेल, जैसे पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, और ट्रैकिंग का आयोजन किया जाएगा, जो रोमांच के शौकिनों के ल...

दिसम्बर 18, 2024 6:57 अपराह्न

views 36

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने केंद्र व राज्य पोषित योजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के दिए निर्देश

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियों को केंद्र व राज्य पोषित योजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। रुद्रप्रयाग में जिला योजना की बैठक लेते हुए श्री बहुगुणा ने कहा कि अधिकारी विकास कार्यों में पारदर्शिता व ईमानदारी से काम करें, ताकि जनता को समुचित लाभ मिल सके। इस अवसर पर उन्हों...